'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा के समापन के बाद राहुल-प्रियंका का क्या है प्लान?
AajTak
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा मुंबई के शिवाजी पार्क में समाप्त हुई, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. इस यात्रा के दौरान, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इसके बावजूद, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अभी तक अपने किसी भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी की नजरें उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यहां से ही दिल्ली का रास्ता तय होता है. देखें ये वीडियो.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










