
भारत-चीन के बीच बढ़ते सीमा विवाद पर संयुक्त राष्ट्र ने कही ये बात
AajTak
अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के पास चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने पहली प्रतिक्रिया दी है. यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि दोनों देशों को सीमा तनाव को कम करने पर जोर देना चाहिए. दरअसल, 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों की ओर से भारत में घुसपैठ की कोशिश के बाद दोनों देशों के बीच सीमा तनाव चरम पर है.
अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के पास हुई भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने पहली प्रतिक्रिया दी है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों को तनाव कम करने पर जोर देना चाहिए.
चीनी सैनिकों की ओर से 9 दिसंबर को भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की गई थी, जिसके बाद एक बार फिर से दोनों सेनाओं के बीच झड़प हो गई. हालांकि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों के मंसूबो पर पानी फेरते हुए खदेड़ दिया. इस झड़प में दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों की घायल होने की खबर है.
क्या कहा संयुक्त राष्ट्र ने? अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि दोनों देशों को सीमा तनाव को कम करने पर जोर देना चाहिए.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक (Stéphane Dujarric) ने भारत-चीन सीमा विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा, "सीमा विवाद घटना हमारे संज्ञान में है. हम दोनों देशों से सीमा तनाव को कम करने का आह्वान करते हैं. दोनों देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि झड़प क्षेत्र में और तनाव न बढ़े."
अमेरिका का भी आया बयान अरुणाचल में हुई सीमा झड़प पर अमेरिका ने बयान जारी करते हुए कहा, "सीमा विवाद को बातचीत के जरिए हल करने पर जोर देना चाहिए. यह खुशी की बात है कि दोनों देशों की सेनाएं समय रहते पीछे हट गईं."
क्या कहा चीन ने? चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन (Wang Wenbin) ने मंगलवार को राजधानी बीजिंग में एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा, "दोनों देशों के बीच सीमा विवाद स्थिति को समान्य बनाने के लिए सैन्य और कूटनीति माध्यम से बातचीत जारी है."

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








