
भारत घूमने आई स्पेन की महिला से गैंगरेप, खुद बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची पीड़िता
AajTak
झारखंड के दुमका में स्पेन की 28 वर्षीय महिला टूरिस्ट (spanish tourist) के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. यहां हंसडीहा थाना क्षेत्र में महिला बाइक से अपने पति के साथ पहुंची थी. जब वह टेंट में सो रही थी, उसी दौरान 8-10 लोगों ने उससे दरिंदगी की और पीटा. महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
Jharkhand News: विदेश से भारत घूमने आयी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है. महिला अपने पति के साथ झारखंड के दुमका पहुंची थी. यहां करीब 8-10 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इलाज के बाद पीड़िता स्वयं अपने पति के साथ बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची. पीड़िता को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है. यहां स्पेन (spain) की रहने वाली महिला घूमने पहुंची थी. घटना बीते शुक्रवार रात की बताई जा रही है. महिला के साथ उसका पति भी था. सभी लोग बाइक से भागलपुर की ओर निकले थे.
यह भी पढ़ें: Kanpur: पेड़ से लटके मिले 2 नाबालिग बहनों के शव, भट्ठा ठेकेदार पर साथियों संग शराब पिलाकर गैंगरेप का आरोप
विदेश से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा (tourist visa) पर भारत आए हुए थे. ये लोग स्पेन से पहले पाकिस्तान गए. इसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश और फिर बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका में पहुंचे थे. यहां ये लोग दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे.
झारखंड से स्पेन की महिला को नेपाल जाना था. महिला जब टेंट में थी, उसी दौरान करीब आठ से दस लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. रेप पीड़िता विदेशी महिला को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ दुमका सदर अस्पताल लाया गया है. पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक चलाते हुए दुमका अस्पताल पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











