
'भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता', अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के बयान पर बोले कर्नाटक CM सिद्धारमैया
AajTak
मेरिका से कोलकाता पहुंचे अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने बुधवार को कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बंगाली समाचार चैनल से कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है, यह बात चुनाव परिणामों में ही झलकती है. उनके इस बयान के बाद राजनीति तेज है.
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन (Amartya Sen) के बुधवार को दिए गए एक बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव के नतीजे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भारत ‘हिंदू राष्ट्र’ नहीं है. उनके इस बयान पर जहां बीजेपी ने पलटवार किया है तो वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं, बल्कि बहुलवाद और कई कम्युनिटी और एकता का देश है. हम कहते रहे हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता है.
दरअसल, अमेरिका से कोलकाता पहुंचे अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने बुधवार को कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बंगाली समाचार चैनल से कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है, यह बात चुनाव परिणामों में ही झलकती है. हम हमेशा हर चुनाव के बाद बदलाव की उम्मीद करते हैं. पहले (भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दौरान) जो कुछ हुआ, जैसे लोगों को बिना सुनवाई के सलाखों के पीछे डालना और अमीर और गरीब के बीच की खाई को चौड़ा करना, वह अभी भी जारी है. इसे रोकना होगा.
बयान का जमीनी हकीकत से लेना-देना नहीं: बीजेपी
बीजेपी ने गुरुवार को अमर्त्य सेन के इस दावे को खारिज कर दिया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से पता चलता है कि भारत 'हिंदू राष्ट्र' नहीं है. बीजेपी ने कहा कि इस बयान का जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. भगवा पार्टी ने कहा कि प्रख्यात अर्थशास्त्री को चीजों को तटस्थ नजरिए से देखना चाहिए. वरिष्ठ भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने पीटीआई से कहा, "भले ही एनडीए सरकार दुनिया में सबसे अच्छा काम करे, लेकिन अमर्त्य सेन को यह पसंद नहीं आएगा. उन्हें पार्टी के सत्ता में आने से पहले देश की स्थिति और इतने सालों के बाद मौजूदा स्थिति का अंदाजा लगाना चाहिए था."

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







