
भारत को रूस दे रहा सस्ता तेल, पाकिस्तान ने मांगी मदद तो कर दिया अनसुना
AajTak
पाकिस्तान में गेहूं की किल्लत है लेकिन बड़े निर्यातक रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण गेहूं नहीं बेच रहे जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है. पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने युद्ध से पहले ही रूस से तेल खरीद को लेकर अनुरोध किया था लेकिन अभी तक रूस ने पाकिस्तान के पत्र का जवाब नहीं दिया है.
पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. इस बीच रूस-यूक्रेन युद्ध ने उसके लिए और मुश्किलें पैदा कर दी हैं. पाकिस्तान में गेहूं की किल्लत हो गई है. रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण वो चाहकर भी उससे तेल और गेहूं का आयात नहीं कर पा रहा है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने मंगलवार को कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों ने रूस और यूक्रेन से गेहूं खरीदना पाकिस्तान के लिए मुश्किल बना दिया है. उन्होंने कहा कि रूस से गेहूं खरीदने के लिए पाकिस्तान ने युद्ध से पहले ही अनुरोध किया था लेकिन अभी तक रूस ने उसके पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है.
सीएनएन से बातचीत में पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने कहा, 'रूस ने पाकिस्तान को तेल खरीदने का कोई ऑफर नहीं दिया है. मेरे लिए रूसी तेल खरीदने की कल्पना करना मुश्किल है.'
मंत्री ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान सरकार के गेहूं खरीद से संबंधित पत्र का जवाब नहीं दे रहा है. पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने रूस की सरकार से गेहूं खरीदने का अनुरोध किया था. पाकिस्तान की नई सरकार ने भी रूस और यूक्रेन दोनों ही देशों से गेहूं के लिए अनुरोध किया है. पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि दोनों देशों में से जो भी पाकिस्तान को गेहूं निर्यात कर सकता है, वो पाकिस्तान को गेहूं भेजे. पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, 'हमें उनसे गेहूं खरीदकर खुशी होगी.'
पाकिस्तान को रूस से सस्ते तेल ऑफर की उम्मीद
मिफ्ताह ने आगे कहा कि अगर रूस सस्ते दरों पर तेल की पेशकश करता है तो पाकिस्तान इस पर विचार करेगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रूस अगर पाकिस्तान को सस्ते तेल का ऑफर देता भी है तो इस वक्त पाकिस्तान के बैंक इस स्थिति में नहीं है कि वो रूसी तेल खरीद सकें.
पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने इमरान खान के उस दावे का भी खंडन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस ने तेल और गेहूं खरीद पर पाकिस्तान को 30% छूट की पेशकश की है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









