
'भारत को बातचीत के लिए माहौल...', रिश्ते सुधारने पर बोला पाकिस्तान, कश्मीर पर क्या कहा?
AajTak
पाकिस्तान ने कहा है कि वो भारत समेत अपने सभी पड़ोसियों से शांतिपूर्ण संबंध चाहता है. साथ ही पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि इसके लिए भारत को ही पहल करने की जरूरत है और इस पहल में कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा शामिल होनी चाहिए.
पाकिस्तान ने कहा है कि वो क्षेत्र के सभी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाकर रखना चाहता है जिसमें भारत भी शामिल है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है आने वाले वक्त में भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधरे, इसके लिए भारत को पहल करने की जरूरत है.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने एक साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण पड़ोस चाहता है. जब उनसे पूछा गया कि क्या आनेवाले सालों में भारत के साथ संबंध बहाली की कोई संभावना है, बलोच ने कहा, 'भारत को बातचीत के लिए माहौल बनाने की खातिर कदम उठाने की जरूरत है.'
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता यहां भी कश्मीर का जिक्र करने से बाज नहीं आईं और उन्होंने कहा कि भारत के साथ बातचीत केवल जम्मू-कश्मीर पर चर्चा के आधार पर ही हो सकती है.
मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर लगे प्रतिबंधों पर भी दी प्रतिक्रिया
केंद्र सरकार ने हाल ही में मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) पर प्रतिबंध लगा दिया है. गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतिबंध को लेकर कहा कि देश विरोधी गतिविधियों की वजह से संगठन को UAPA के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया है.
इस प्रतिबंध का जिक्र करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि हम भारत सरकार के इस फैसले की निंदा करते हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









