
भारत के हिजाब विवाद और अपनी जींस वाली तस्वीर पर बोलीं मलाला
AajTak
मलाला युसूफजई ने कहा है कि महिलाओं के पास ये अधिकार होना चाहिए कि वो क्या पहनना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि तालिबान ने जब महिलाओं के बुर्का पहनने को अनिवार्य बनाया तब उन्होंने विरोध किया और जब भारत के कर्नाटक में हिजाब पर बैन लगाया गया तब भी उन्होंने आवाज उठाई क्योंकि महिलाएं क्या पहनें, ये तय करने का अधिकार किसी दूसरे को नहीं होना चाहिए.
International Women's Day 2022: आज विश्व भर में महिला अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस बीच पाकिस्तान की नोबेल पुरस्कार विजेता और महिला अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई का महिला अधिकारों पर लिखा एक लेख चर्चा में है. मलाला ने अपने लेख में लिखा है कि एक महिला बिकिनी पहनना चाहती है या बुर्का, ये पूर्ण रूप से उसका फैसला होना चाहिए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











