
भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' में ये 8 टेक्नोलॉजी इस्तेमाल, झेल सकता है कई बड़े भूकंप के झटके
AajTak
भारत ने समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल की शुरुआत कर दी है. अब इस पुल की मदद से नवी मुंबई से मुंबई तक की दूरी सिर्फ 20 मिनट में पूरी कर सकेंगे. क्या आप जानते हैं इस पुल में कौन-कौन सी टेक्नोलॉजी का यूज़ किया है, जो इसे दूसरे पुलों से अलग बनाती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारत ने समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल की शुरुआत कर दी है. अब इस पुल की मदद से नवी मुंबई से मुंबई तक की दूरी सिर्फ 20 मिनट में पूरी कर सकेंगे. 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया, ये पुल कई हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ आता है. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते शुक्रवार को मुंबई में 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु' का उद्घाटन कर चुके हैं. पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था. इस पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर है और यह 6 लेन वाला पुल है.
इस पुल के बेस में आईसोलेशन बियरिंग का इस्तेमाल किया है, जो भूकंप के झटके को अबजोर्ब कर सकता है, जिसकी वजह से पुल को कोई नुकसान नहीं होगा. गैजेटनाऊ की रिपोर्ट् के मुताबिक, यह 6.5 रिक्टर स्केल का झठका सहन कर सकता है.
ये भी पढ़ेंः Flipkart Sale में सस्ता मिल रहा Samsung का ये 5G फोन, 20 हजार तक की होगी बचत, इसमें है 32MP का सेल्फी कैमरा
इस पुल में नॉइस बैरियर का यूज़ किया है, जो किनारों पर लगाए हैं. साथ ही इसमें साइलेंसर भी हैं, जो साउंड को कम करने में मदद करते हैं. इससे समुद्री जीवों और पुल पर सफर करने वाले लोगों को शोर-शराबे का सामना नहीं करना पड़ेगा.
इस पुल के लाइटिंग सिस्टम के लिए कम एनर्जी वाली LED लाइट का यूज किया है. यह लाइट आसपास मौजूद समुदी जीवन को परेशान नहीं करेंगी. अक्सर तेज लाइटों की वजह से कई जीव जंतुओं को परेशानी होती है.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












