
भारत के लोकसभा चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा अमेरिका, रूस का बड़ा दावा
AajTak
रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरटी न्यूज के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि अमेरिका दरअसल भारत की राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने अमेरिका की इस गतिविधि को भारत के प्रति अपमानजनक बताया.
लोकसभा चुनावों के बीच रूस ने एक बड़ा दावा किया है. रूस का कहना है कि अमेरिका भारत के लोकसभा चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा है. अमेरिका का मकसद लोकसभा चुनाव के दौरान भारत को अस्थिर करना है.
रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरटी न्यूज के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि अमेरिका दरअसल भारत के राजनीतिक परिदृश्य को बाधित करने की कोशिश कर रहा है. वह भारत की राजनीतिक समझ और इतिहास को नहीं समझता. बता दें कि जाखारोवा ने ये बयान भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिका की रिपोर्ट के संदर्भ में की.
उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार भारत की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर निराधार आरोप लगाता रहा है. इसका कारण भारत के आंतरिक राजनीतिक परिदृश्य को बाधित करना और आम चुनावों में रुकावटें पैदा करना है.
जाखारोवा ने कहा कि अमेरिका की गतिविधियां स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में दखल को दर्शाती हैं, जो भारत के प्रति अपमानजनक हैं.
खालिस्तानी आतंकी पन्नू को लेकर क्या बोला रूस?
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश के भारत पर आरोप को लेकर कहा कि अमेरिका ने अभी तक इस मामले में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता को लेकर कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है. सबूतों के अभाव में इस तरह की अटकलें स्वीकार्य नहीं हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











