
'भारत के लिए मानवता सर्वोपरि', तुर्की-सीरिया से लौटे NDRF के जवानों से बोले पीएम मोदी
AajTak
तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप में रेस्क्यू के लिए भारत ने NDRF की टीमें भेजी थीं. जवानों के भारत लौटने पर पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए मानवता सर्वोपरि है,
तुर्की-सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में रेस्क्यू के लिए भारत ने NDRF की टीमें भेजी थीं. जवानों के भारत लौटने पर पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए मानवता सर्वोपरि है. पीएम ने कहा कि भूकंप के दौरान भारत की त्वरित प्रतिक्रिया ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. यह हमारे बचाव और राहत दलों की तैयारियों का प्रतिबिंब है.
पीएम मोदी ने तुर्की और सीरिया में 'ऑपरेशन दोस्त' में शामिल कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि आपने मानवता की महान सेवा की है, भारत को गौरवान्वित किया है.
पीएम मोदी ने कहा कि राहत दलों का काम प्रेरणादायक है. हम सभी ने वह तस्वीरें देखी हैं. जब एक मां आपका माथा चूमकर आशीर्वाद दे रही है. जब एक मलबे के नीचे दबी मासूम जिंदगी आपके प्रयासों से खिलखिला उठी. मलबे के बीच आप भी वहां मौत से मुकाबला कर रहे थे.
पीएम ने कहा कि वहां गई भारतीय टीम ने प्रोफेशनलिज्म और मानवीय संवेदनाओं का समावेश किया है, वो अतुलनीय है. ये तब औऱ भी काम आता है, जब कोई ट्रॉमा से गुजर रहा होता है. ऐसे में सेना के हॉस्पिटल और हमारे कर्मियों ने जिस संवेदना से काम किया वह प्रशंसनीय है.
पीएम ने कहा कि 2001 में गुजरात में भूकंप आय़ा था, उन्होंने कहा कि मलबे में लोगों को खोजना बहुत मुशिकल होता है. ये मैंने देखा. कच्छ में एक हॉस्पिटल ही तबाह हो गया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











