
भारत के लिए मजबूती से खड़ा हुआ रूस, चीन के सामने ही किया बड़ा ऐलान
AajTak
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन जताया है. चीन में आयोजित ग्लोबल पीस फोरम में बोलते हुए रूसी राजदूत एंड्री डेनिसोव ने कहा कि वह भारत और ब्राजील को यूएनएससी का हिस्सा बनाए जाने के लिए चर्चा को तैयार हैं. डेनिसोव ने ये भी कहा कि रूस जर्मनी और जापान को स्थायी सदस्य बनाए जाने के खिलाफ है.
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के विस्तार की मांग करते हुए अपनी स्थायी सदस्यता की बात लगातार करता आया है. अब यूएनएससी के स्थायी सदस्य और भारत के करीबी मित्र रूस ने भी भारत की इस मांग का समर्थन किया है. बड़ी बात ये है कि रूस ने भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन चीन में हुए ग्लोबल पीस फोरम में किया है. रूस ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार के लिए भारत और ब्राजील की सदस्यता पर चर्चा को तैयार है. साथ ही, रूस ने जर्मनी और जापान को स्थायी सदस्यता देने के मुद्दे पर समर्थन देने से इनकार किया है.
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में रूसी राजदूत एंड्री डेनिसोव ने सोमवार को ये बातें 10वें ग्लोबल पीस फोरम में कही. रूसी राजदूत ने कहा कि भारत और ब्राजील को सदस्यता दिए जाने का वह समर्थन करते हैं लेकिन जर्मनी और जापान को स्थायी सीट देने का उन्हें कोई कारण नहीं दिखता. एंड्री डेनिसोव ने फोरम में बोलते हुए कहा, 'रूस सबकी सहमति के आधार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार का आह्वान कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी, एशियाई और लैटिन अमेरिकी देशों की आनुपातिक हिस्सेदारी बढ़ाने की जरूरत है. इससे संयुक्त राष्ट्र अधिक लोकतांत्रिक संगठन बनेगा और दुनिया भर के लोगों की बातों को सामने लाया जा सकेगा.'
रूसी राजदूत ने आगे कहा, 'मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा कि हम जर्मनी और जापान जैसे देशों के यूएनएससी में प्रवेश का समर्थन करने के लिए तैयार नहीं हैं. हमें नहीं लगता कि उन्हें स्थायी सदस्यता देने से यूएनएससी में किसी तरह का फर्क पड़ने वाला है.'
उन्होंने कहा, 'परिषद में फिलहाल जो प्रतिनिधित्व के आधार पर संतुलन है, या फिर मुझे कहना चाहिए कि जो असंतुलन है, वो इन दोनों देशों (जर्मनी और जापान) की सदस्यता से मजबूत नहीं होगा. बल्कि अगर ये देश स्थायी सदस्य बनते हैं तो यूएनएससी में प्रतिनिधित्व आश्चर्यजनक रूप से असंतुलित हो जाएगा. दूसरी ओर, हम भारत और ब्राजील के यूएनएससी में शामिल होने का समर्थन करते हैं.'
डेनिसोव का कहना है कि रूस चाहता है कि सुरक्षा परिषद में सभी महाद्वीप के देशों का उचित प्रतिनिधित्व हो. उन्होंने कहा, 'हम लगातार ये अपील कर रहे हैं कि यूएनएससी में जितना संभव हो सके, सभी का प्रतिनिधित्व हो. सभी मुश्किलों के बावजूद भी यूएन एक अद्वितीय संगठन बना हुआ है. हम इस मंच को बचाए रखना चाहते हैं और इसे और बेहतर बनाने की उम्मीद करते हैं.'
यूएनएससी में पांच स्थायी सदस्य हैं- रूस, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस. इन पांचों देशों के पास किसी भी मुद्दे पर वीटो का अधिकार है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








