
भारत के लिए दूसरा 'सऊदी अरब' बन गया रूस, किया ये काम
AajTak
अमेरिका और यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों के बावजूद भारत को तेल का आयात करने वाला रूस दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है. पहले स्थान इराक का है. यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए. इस बीच भारत जैसेे कुछ एशियाई देश भारी छूट पर रूस का तेल खरीद रहे हैं.
अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंधों के बावजूद सऊदी अरब को पीछे छोड़कर रूस, भारत को तेल आयात करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है.
पहला स्थान इराक का है. इराक से भारत में तेल का सबसे अधिक निर्यात होता है.
इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से भारत की तेल रिफाइनरी भारी छूट पर रूस का तेल खरीद रही हैं.
दरअसल कई तरह के प्रतिबंधों के बीच रूस के तेल के खरीदार सीमित हो गए हैं. यही वजह है कि भारत जैसे कुछ देशों को काफी छूट पर तेल मिल रहा है.
भारतीय तेल रिफाइनरियों ने मई में रूस से लगभग 2.5 करोड़ बैरल तेल खरीदा है. यह भारत के कुल तेल आयात का 16 फीसदी से अधिक है.
डेटा के मुताबिक, भारत में समुद्र के रास्ते रूस से कच्चे तेल का आयात भी बढ़ा है. अप्रैल महीने में पहली बार समुद्र के रास्ते भारत में रूस के तेल की हिस्सेदारी पांच फीसदी रही.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









