
'भारत के एयरस्पेस में घुस गया है बम वाला विमान...', PAK से आया फोन और दिल्ली में मचा हड़कंप
AajTak
ईरान से भारत के एयरस्पेस में घुसे बम वाले इस विमान की जानकारी दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दी. इसकी जानकारी मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट और भारत की वायुसेना अलर्ट हो गई. लगभग 45 मिनट तक ये विमान भारत के आसमान में मंडराता रहा.
ईरान के तेहरान से भारत के एयरस्पेस में आए कथित तौर पर बम वाले विमान ने देश भर की सुरक्षा एजेंसियों में 1 घंटे के लिए कोहराम मचा दिया. ये विमान दिल्ली के एयरस्पेस में उतरना चाहता था लेकिन मौके की नजाकत को भांपते हुए इंडियन एयरफोर्स ने इस विमान को जयपुर या फिर चंडीगढ़ में उतरने का ऑप्शन दिया था. लेकिन इस विमान के क्रू ने ये स्वीकार नहीं किया.
बता दें कि पहले ईरान के महान एयर की फ्लाइट संख्या W581 तेहरान से चीन के ग्वांग्झू शहर जा रही थी. विमान के उड़ने के बाद विमान के क्रू को जानकारी मिली कि फ्लाइट में बम है. उस वक्त ये विमान पाकिस्तान के एयरस्पेस में था. कुछ ही मिनटों में विमान पाकिस्तान के एयरस्पेस को क्रॉस कर भारत के एयरस्पेस में आ गया. सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ये सूचना दी कि तेहरान से उड़े एक विमान में बम की आशंका है और ये विमान दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कर सकता है.
पाकिस्तान से आए इस खबर ने दिल्ली एयरपोर्ट, वायुसेना और भारत की खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया. दिल्ली एयरपोर्ट बम के संभावित खतरे अथवा इमरजेंसी लैंडिंग दोनों ही सिचुएशन के लिए तैयार था. तभी लगभग 9 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी विमान के क्रू ने संपर्क किया और बम के खतरे का हवाला देकर इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी.
लेकिन दिल्ली एयर ट्रैफिक ने तुरंत इंडियन एयरफोर्स को अलर्ट कर दिया. कुछ ही मिनटों में इंडियन एयरफोर्स के सुखोई जेट अलर्ट हो गए. देखते ही देखते एयरफोर्स के दो सुखोई जेट ने इंडियन एयरस्पेस में इस ईरानी विमान को घेर लिया. ताकि विमान किसी भी तरह दिल्ली में लैंड न कर सके. वायु सेना सुखोई विमान एक सुरक्षित दूरी से इस विमान को घेरे हुए थे. फिर इस विमान के क्रू से संपर्क स्थापित किया गया. कुछ देर बाद मौके की नजाकत को समझते हुए इस विमान को इंडियन एयरफोर्स ने जयपुर या फिर चंडीगढ़ में लैंड करने का विकल्प दिया.
दुनिया भर की फ्लाइट पर नजर रखने वाली संस्था फ्लाइटरडार24 ने बताया कि इस विमान ने दो बार अपनी निर्धारित ऊंचाई से नीचे आने की कोशिश की. यानी कि विमान ने लैंड करने की कोशिश की, लेकिन ये लैंडिंग नहीं हो सकी.
लेकिन विमान के पायलट ने जयपुर या चंडीगढ़ में उतरने में अनिच्छा जताई. इस बीच इंडियन सिक्योरिजीट एजेंसीज ने तेहरान से संपर्क साधा और इस विमान के बारे में जानकारी मांगी और ये पूछा कि क्या विमान में बम की अफवाह सही है. कुछ ही मिनटों में तेहरान से इस बाबत स्पष्टीकरण या गया कि विमान में बम की अफवाह पुष्ट नहीं है. इसके बाद एयरफोर्स के विमानों ने इस ईरानी फ्लाइट को चीन के ग्वांग्झू शहर की ओर जाने दिया.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








