
भारत के इस शहर में होने जा रहा Global AI Summit 2024, खान एकेडमी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
AajTak
Global AI Summit 2024 का आयोजन भारत के हैदराबाद में होने जा रहा है. यह इवेंट 5-6 सितंबर को होगा. इस इवेंट का मकसद AI को सभी के लिए तैयार करना है. इस इवेंट की मदद के वह दुनियाभर के टेक कंपनियों का ध्यान आकर्षित करना चाहती है और अपनी स्थानीय टैलेंट को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं. इसके लिए AI City भी तैयार कर रहे हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारत के हैदराबाद में जल्द ही एक Global AI Summit होने जा रहा है, जिसकी थीम Making AI Work for Everyone (हर किसी के लिए AI को बनाना) है. इस इवेंट की शुरुआत 5 सितंबर से होगी, जो 6 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान AI को लेकर डिबेट, सवाल-जवाब और AI के फायदे और उसकी चुनौतियों के बारे में बताया जाएगा.
इस इवेंट का आयोजन हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) में किया जाएगा और इस इवेंट का उद्घाटन तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार, उद्योग एवं विधायी मामलों के मंत्री दुड्डिला श्रीधर बाबू करेंगे.
इस ग्लोबल AI Summit की मदद से ग्लोबल लीडर का ध्यान खींचना है और इसमें कई AI एक्सपर्ट भी शामिल होंगे. इसमें खान एकेडमी के सलमान खान, आईबीएम की डेनिएला कॉम्बे समेत कई लोग होंगे. ये लोग AI की मदद से अलग-अलग सेक्टर में होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे, इसमें टेक्नोलॉजी, फाइनेंस-बैंकिंग और बिजनेस आदि शामिल है.
AI समिट के दौरान कई पैनल डिस्कशन, फायर साइड चैट्स और कई सवाल-जवाब होंगे. इन सेशन में वर्ल्ड बैंक, WHO, और NVIDIA जैसी बड़ी कंपनियों के लीडर शामिल होंगे. ये सभी AI और उससे इंसान को होने वाले फायदे और चुनौतियों के बारे में बताएंगे.
यह भी पढ़ें: Jio-Airtel के सबसे सस्ते रिचार्ज, 200 रुपये से कम कीमत, मिलेगा कॉल समेत बहुत कुछ

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











