
भारत की सख्ती के बाद नरम पड़े ट्रूडो के तेवर, बोले- रिश्ते सुधारना चाहता है कनाडा
AajTak
भारत की सख्ती के बाद अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के तेवर नरम पड़ गए हैं. जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि कनाडा नई दिल्ली के साथ स्थिति को बढ़ाना नहीं चाहता है. उन्होंने कहा कि कनाडा भारत के साथ अच्छे रिश्ते जारी रखेगा.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर जारी तनाव के बीच भारत ने कनाडा को अल्टीमेटम दिया था कि वो अपने 41 डिप्लोमैट्स 10 अक्टूबर तक वापस बुलाए. भारत की सख्ती के बाद अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के तेवर नरम पड़ गए हैं.
जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि कनाडा नई दिल्ली के साथ स्थिति को बढ़ाना नहीं चाहता है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कनाडा, भारत के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक रिश्ते जारी रखेगा.
कनाडा के प्रधानमंत्री की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारत ने कनाडा को 41 डिप्लोमैट्स वापस बुलाने के लिए 10 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है. फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, ट्रूडो ने आगे कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि कनाडाई परिवारों की मदद के लिए भारत में उनके डिप्लोमैट्स रहें.
'7 दिन के भीतर कनाडा के 41 डिप्लोमैट ने भारत नहीं छोड़ा तो...', मोदी सरकार ने ट्रूडो को दिया अल्टीमेटम
भारत में कनाडा के 62 राजनयिक
बता दें कि भारत ने कनाडा से साफ शब्दों में कह दिया है कि 10 अक्टूबर के बाद भी अगर ये राजनयिक भारत में रहते हैं तो इनकी राजनयिक छूट भी खत्म कर दी जाएगी. अंग्रेजी अखबार 'फाइनेंशियल टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल भारत में कनाडा के 62 राजनयिक हैं. जिसे घटाकर मोदी सरकार ने 21 करने के लिए कहा है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










