
भारत की रेल सेवाओं पर भी पड़ा बांग्लादेश की हिंसा का असर, मैत्री स्पेशल समेत रद्द हुईं ये ट्रेनें
AajTak
बांग्लादेश में जारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश सीमा क्षेत्रों की तरफ जाने वाली यात्री और माल दोनों प्रकार की रेल सेवाएं निलंबित कर दी हैं.
बांग्लादेश हिंसा की आग में सुलग रहा है. हिंसा के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं. हजारों लोग सड़कों पर उतरकर सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया है. शेख हसीना ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है और सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई हैं. रेल सेवाओं पर पड़ा बांग्लादेश हिंसा का असर बांग्लादेश में जारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश सीमा क्षेत्रों की तरफ जाने वाली यात्री और माल दोनों प्रकार की रेल सेवाएं निलंबित कर दी हैं. बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस पिछले 15 दिनों से रद्द है और आगे भी रद्द रहेगी. वहीं कोलकाता और खुलना के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली बंधन एक्सप्रेस भी पिछले 15 दिनों से रद्द है और बांग्लादेश के संकट को देखते हुए आगे भी रद्द रहेगी.
भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द
1. रेलवे-ईआर की ट्रेन नंबर 13109/13110 (कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस) 19.07.2024 से 06.08.2024 तक रद्द रहेगी.
2. रेलवे-बांग्लादेश की ट्रेन नंबर 13107/13108 (कोलकाता-ढाका-कोआ, मैत्री एक्सप्रेस) 19.07.2024 से 06.08.2024 तक रद्द रहेगी.
3. रेलवे-ईआर की ट्रेन नंबर 13129/13130 (कोलकाता-खुलना-कोलकाता, बंधन एक्सप्रेस) 19.07.2024 से 06.08.2024 तक रद्द रहेगी.
4. रेलवे-एनएफआर की ट्रेन नंबर 13131/13132 (ढाका-न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका, मिताली एक्सप्रेस) 21.07.2024 से बांग्लादेश में है इसलिए रद्द है और आगे भी रद्द रहेगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











