
भारत की इस महिला टीचर ने जीती इंटरनेशनल अवॉर्ड, मिला 9 करोड़ों का इनाम
AajTak
ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 की विजेता रूबल नागी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने अपने काम के बल पर दुनियाभर के अध्यापकों को पछाड़ कर ये अवॉर्ड अपने नाम किया है.
इन दिनों भारत की एक महिला टीचर रूबल नागी का नाम सुर्खियों में बना हुआ है जिसके पीछे एक बड़ी वजह है. उन्होंने न केवल अपना बल्कि भारत का नाम रौशन किया है. उन्हें ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 अवॉर्ड से नवाजा गया है. वंचित बच्चों को अलग तरह से पढ़ाकर वह एक ग्लोबल सेंसेशन बन गई हैं. इसके चलते उन्हें दुबई में आयोजित एक इंटरनेशनल सम्मेलन में 10 लाख डॉलर (9 करोड़ रुपये) के ग्लोबल प्राइज से सम्मानित किया गया है.
अपनी इस यात्रा को लेकर रूबल ने कहा कि मेरी यात्रा 27 साल पहले शुरू हुई थी, जब एक कला वर्कशॉप के दौरान मेरी मुलाकात एक ऐसे बच्चे से हुई जिसने अपने जीवन में कभी पेंसिल नहीं देखी थी. प्राइज मनी जीतने के बाद रूबल ने कहा कि वह इस पैसे से एक संस्थान की शुरुआत करेंगी, जिस उन बच्चों को पढ़ाया जाएगा जिन्होंने आजतक स्कूल नहीं देखा है.
कौन हैं रूबल नागी?
बता दें कि रूबल नागी, सेवानिवृत्त कर्नल ज्ञान सिंह सूडान की बेटी हैं. शादी के बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गईं. ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 के लिए दुनिया भर के 139 देशों से करीब 5,000 नामांकन और आवेदन आए थे. इनमें से रूबल नागी को चुना जाना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
मिला एक खास वीडियो
पुरस्कार जीतने के बाद रूबल नागी को एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो मिला जो कश्मीर के तंगधार जिले के करनाह गांव का है, जो LOC के पास है. इस वीडियो में उनके कंप्यूटर सेंटर में पढ़ने वाला एक बच्चा उन्हें बधाई देता नजर आ रहा है, जिसने रूबल नागी को बेहद भावुक कर दिया.

ईरान के पास एक छोटा सा द्वीप है, जिसका नाम खर्ग है. खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में ईरानी तट से लगभग 16 मील दूर स्थित है. इस वजह से ईरान के लिए इसकी सुरक्षा करना काफी मुश्किल भी है. क्योंकि, ईरान का यह हिस्सा आसानी से अलग-थलग हो सकता है. यह द्वीप ईरान के लिए इसलिए खास है, क्योंकि ईरान के 90 प्रतिशत कच्चे तेल का स्टोर है.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.











