
'भारत का विजन है- वन अर्थ, वन हेल्थ', कैंसर मूनशॉट इवेंट में बोले PM मोदी, किया मदद का ऐलान
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'रेडियोथेरेपी इलाज और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी भारत सहयोग करेगा. मुझे खुशी है कि हिंद-प्रशांत देशों के लिए GAVI और QUAD की पहलों के अंतर्गत भारत से 40 मिलियन वैक्सीन डोज का योगदान दिया जाएगा.'
अमेरिका में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन के बाद सदस्य देशों के नेता कैंसर मूनशॉट इवेंट में शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कैंसर की रोकथाम के लिए 7.5 मिलियन डॉलर के पैकेज और 4 करोड़ वैक्सीन डोज की घोषणा की. उन्होंने कहा कि भारत का विजन है- वन अर्थ, वन हेल्थ.
'भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना चला रहा'
कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए राष्ट्रपति बाइडेन का हार्दिक अभिनंदन करता हूं. यह सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण हेल्थ केयर के लिए हमारे साझे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है. कोविड महामारी के दौरान हमने इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव लिया था और मुझे खुशी है कि क्वाड में, हमने सर्वाइकल कैंसर जैसी चुनौती का मिलकर सामना करने का निर्णय लिया है.'
उन्होंने कहा, 'कैंसर केयर में, इलाज के लिए सहयोग आवश्यक है. भारत में बड़े पैमाने पर एक बहुत ही सस्ता सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम चल रहा है. इसके साथ ही भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना चला रहा है और सभी को सस्ती कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष केंद्र भी स्थापित किए गए हैं.'
'हम अपना अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने के लिए तैयार'
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत ने सर्वाइकल कैंसर के लिए अपना टीका भी विकसित कर लिया है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से नए ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल भी शुरू किए जा रहे हैं. भारत अपने अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए तैयार है.'

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








