
भारत का नया डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म e-RUPI लॉन्च, जानिए कैसे करें यूज, स्टेप बाय स्टेप गाइड
AajTak
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने e-RUPI को लॉन्च किया. लॉन्च के मौके पर बताया गया कि e-RUPI अगस्त 2014 में शुरू हुई डिजिटल इंडिया का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. e-RUPI से ये सुनिश्चित होगा जिस काम के लिए पैसा दिया जा रहा है उसी काम में लगेगा.
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने e-RUPI को लॉन्च किया. लॉन्च के मौके पर बताया गया कि e-RUPI अगस्त 2014 में शुरू हुई डिजिटल इंडिया का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. e-RUPI से ये सुनिश्चित होगा जिस काम के लिए पैसा दिया जा रहा है उसी काम में लगेगा. e-RUPI को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने UPI प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है. इसे वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से डेवलप किया गया है. इसको यूज करना काफी आसान है. मान लीजिए आपको किसी हॉस्पिटल में भुगतान करना है. इसके लिए आपके पास वाउचर होगा. इसे सरकार या कोई व्यक्ति भेज सकता है. इसके लिए आपको सबसे पहले e-RUPI ऐप को ओपन करके वाउचर निकालना होगा. इसके बाद आपको हॉस्पिटल में e-RUPI वाउचर को दिखाना होगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












