
'भारत एक महान देश...', जब राष्ट्रपति ट्रंप ने PAK पीएम शहबाज शरीफ के सामने की PM मोदी की तारीफ, Video
AajTak
मिस्र में गाजा शांति को लेकर आयोजित सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान अब बहुत अच्छे से एक साथ रहेंगे. उन्होंने यहां मंच पर खड़े पाकिस्तानी पीएम से चुटकी लेकर सवाल भी पूछा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रित किया. अपने भाषण में शहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोकने का श्रेय ट्रंप को दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मिस्र में गाजा शांति को लेकर आयोजित सम्मेलन में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान अब बहुत अच्छे से एक साथ रहेंगे. इस दौरान वह मंच पर पीछे खड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर घूमे और पूछा- "है ना?"
इस पर पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने सिर हिलाकर हां में जवाब दिया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और मीडिया में हल्की हंसी का माहौल बन गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अपने संबोधन में ट्रंप ने कैमरों की तरफ मुस्कुराते हुए कहा, "भारत एक महान देश है जिसके शीर्ष पर मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है. और उन्होंने शानदार काम किया है. मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत साथ मिलकर बहुत अच्छे से रहेंगे."
ट्रंप, जो मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फताह अल-सीसी के साथ संयुक्त रूप से गाजा शांति शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे, ने पाकिस्तान की सैन्य नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि क्षेत्रीय शांति अच्छे मित्रों के अच्छे काम करने पर निर्भर करती है. उन्होंने पीछे खड़े शहबाज शरीफ की तरफ इशारा करते हुए चुटकी ली और कहा, "वह इसको संभव बनाने में मदद करेंगे, है ना?"
शहबाज शरीफ ने ट्रंप की तारीफ में पढ़े कसीदे
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रित किया. अपने भाषण में शहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोकने का श्रेय ट्रंप को दिया. उन्होंने कहा, "अगर यह सज्जन अपनी अद्भुत टीम के साथ उन चार दिनों के दौरान हस्तक्षेप न करते तो दोनों परमाणु देशों के बीच युद्ध उस स्तर तक बढ़ सकता था जहां कोई भी यह बताने के लिए जीवित नहीं बचता कि क्या हुआ."

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









