
भारत आ रहे जहाज पर ईरान से हुआ था ड्रोन अटैक, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का बड़ा दावा
AajTak
अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि एक ईरानी ड्रोन द्वारा गुजरात के पास एक जहाज पर हमला किया है. पेंटागन के बयान में कहा गया है कि यह 2021 के बाद से कॉमर्शियल शिपिंग पर सातवां ईरानी हमला था.
भारतीय तट के पास हिंद महासागर में लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर (जहाज) पर ड्रोन से हमला किया गया है.अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा कि ईरान से लॉन्च किए ड्रोन से शनिवार तड़के हिंद महासागर में एक रासायनिक टैंकर को निशाना बनाया गया. हमले के बाद जहाज में आग लग गई, हालांकि समय रहते आग को बुझा दिया गया. यह जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से भारत के मंगलौर आ रहा था.
पेंटागन ने बयान जारी करते हुए कहा,'मोटर जहाज CHEM प्लूटो पर लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ था जिसका मालिकाना हक जापानी कंपनी के पास है और नीदरलैंड से संचालित होता था. बताया जा रहा है कि कैमिकल टैंकर पर स्थानीय समयानुसार लगभग 10 बजे (6 बजे GMT) गुजरात के वेरावल तट से 200 नॉटिकल मील की दूरी पर यह ड्रोन हमला किया गया है. यह हमला ईरान की तरफ से ड्रोन द्वारा किया गया.'
21 भारतीय थे सवार
जहाज में 21 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे.सूत्रों ने कहा कि यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस या यूकेएमटीओ द्वारा "हमले" की सूचना के बाद भारतीय नौसेना द्वारा तैनात एक पी-8आई लंबी दूरी के समुद्री निगरानी विमान ने जहाज, एमवी केम प्लूटो और उसके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की. भारतीय नौसेना ने व्यापारिक जहाज की सहायता के लिए एक अग्रिम युद्धपोत भेजा है, जबकि भारतीय तटरक्षक बल भी अपने जहाज आईसीजीएस विक्रम को घटना वाले क्षेत्र तरफ मोड़ दिया है.
ICGS Vikram करेगा एस्कॉर्ट ICGS Vikram को भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र की गश्ती के लिए तैनात किया गया था. जैसे ही कार्गो शिप पर अटैक की खबर मिली तो ICGS Vikram को इसकी ओर बढ़ने के लिए निर्देशित कर दिया गया. डिफेंस अधिकारी के मुताबिक, क्षेत्र के सभी जहाजों को सहायता प्रदान करने के लिए सतर्क कर दिया गया है. उधर, भारतीय तट रक्षक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान ने संकटग्रस्त जहाज एमवी केम प्लूटो के साथ कम्यूनिकेट किया है. ड्रोन हमले की खबर सामने आने के फौरन बाद P-8I सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने गोवा स्थित आईएनएस हंसा नौसैनिक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी.
भारत के लिए खतरा!

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









