
भारत-अमेरिकी डील पर विपक्ष का विरोध, संसद परिसर में किया प्रदर्शन
AajTak
भारत-अमेरिकी कृषि समझौते को लेकर संसद में विपक्षी सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने भारत में आने वाले अमेरिकी कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क को शून्य करने के फैसले पर आपत्ति जताई. कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह किसानों के साथ बड़ा विश्वासघात है. उन्होंने कहा कि पहले तीन कृषि कानूनों के जरिए किसानों को नुकसान पहुंचाया गया और अब अमेरिका के कृषि उत्पाद 0 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी पर बेचे जाएंगे जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












