
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भोपाल में कल कांग्रेस की 'किसान महा चौपाल', खड़गे-राहुल होंगे शामिल
AajTak
भोपाल में कांग्रेस पार्टी भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर 'किसान महा चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को कर रही है. इस कार्यक्रम में राहुल-खड़गे भी शामिल होंगे. यहां वह किसानों से बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे.
भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन करने वाली है. इस आयोजन का नाम ‘किसान महा चौपाल’ रखा गया है. इस कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे. यहां वो किसानों से बातचीत और उन्हें संबोधित करेंगे.
कांग्रेस ने इस आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की है. भोपाल के जवाहर चौक पर किसान महा चौपाल का आयोजन होना है. पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को बता रहे हैं कि ये डील उनके हित में नहीं है. ये किसानों के लिए नुक़सानदायक है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित कई अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर किसानों और आम जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है. इस वीडियो अभियान का मकसद किसानों के हितों की रक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी साथ हुए डील के खिलाफ जागरूकता फैलाना है.
वीडियो में जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री पर सीधे हमला करते हुए कहा कि मोदी ने देश के किसानों के गले पर तलवार रख दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुए इस डील से भारतीय किसानों की स्थिति और खराब होगी. पटवारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी इस महा चौपाल के माध्यम से किसानों की लड़ाई को मजबूत करेंगे और उनके साथ खड़े रहेंगे.
यह भी पढ़ें: 'Epstein जैसे अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना शर्म की बात', PM मोदी पर राहुल गांधी का वार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समझौते के बाद कपास, सोयाबीन, मक्का और सरसों जैसी फसलों की कीमतों में आई गिरावट को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है, जबकि किसान लगातार आर्थिक संकट और कर्ज की मार झेल रहे हैं. सिंघार ने कहा कि यह डील किसानों के हित में नहीं है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








