
'भारत-अमेरिका के संबंध बेहद अहम', बाइडेन के साथ साझा प्रेस वार्ता में बोले पीएम मोदी
AajTak
व्हाइट हाउस में पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ 2 घंटे से भी ज्यादा की द्विपक्षीय वार्ता की. उसके बाद दोनों विश्व नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि उनके बीच किन मुद्दों पर बात की और दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कौन से कदम उठाये जायेंगे. देखें क्या बोले पीएम मोदी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











