
भारत-अफगानिस्तान का मैच देखने जा रहे हैं तो पढ़ लें यह खबर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
Delhi Traffic advisory: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज यानी 11 अक्टूबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जाना है. इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. आइए जानते हैं आज कौन-कौन सी सड़कें रहेंगी प्रभावित.
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज (बुधवार), 11 अक्टूबर को भारतीय टीम अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. मुकाबले को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक, बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर डायवर्जन या प्रतिबंध रहेगा. दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक की सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों की अनुमति नहीं होगी.
इन सड़कों पर नहीं जाने का अनुरोध अरुण जेटली स्टेडियम में मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से राजघाट से जेएलएन मार्ग, कमला मार्केट चौराहे से राजघाट तक, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक और रामचरण अग्रवाल चौक पर दिल्ली गेट से बहादुरशाह जफर मार्ग से बचने का अनुरोध किया है.
लेबल वाले वाहनों के लिए सीमित पार्किंग एडवाइजरी के मुताबिक, स्टेडियम के नजदीक लेबल वाले वाहनों के लिए सीमित पार्किंग उपलब्ध है. एडवाइजरी में कहा गया है कि विंडस्क्रीन पर कार पार्किंग लेबल प्रदर्शित करना अनिवार्य है. पार्किंग लेबल पर वाहन नंबर लिखा होना चाहिए. बिना वैध पार्किंग लेबल वाले वाहनों को स्टेडियम के करीब जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कार पार्किंग लेबल धारकों को रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड या बहादुरशाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट पर 'यू' टर्न की अनुमति है) लेने की सलाह दी गई है.
बिना लेबल वाले वाहनों के लिए पार्किंग और सवारी की भी सुविधा एडवाइजरी में कहा गया है कि राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और रिंग रोड पर किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यदि कोई वाहन इन सड़कों पर पार्क पाया जाता है तो कानून के हिसाब से उनपर कार्रवाई की जाएगी. यातायात पुलिस ने कहा कि दर्शकों और बिना लेबल वाले वाहनों के लिए पार्किंग और सवारी की सुविधा उपलब्ध है. जो लोग अपने वाहनों से मैच देखने पहुंच रहे हैं वो माता सुंदरी पार्किंग, शांति वन पार्किंग और वेल्ड्रोम रोड के नीचे पार्किंग तक पहुंच सकते हैं या स्टेडियम तक पैदल जा सकते हैं.
वहीं, जो लोग ऑनलाइन टैक्सी या कैब बुक करके मैच देखने पहुंच रहे हैं वो ड्रॉप और पिकअप के लिए आईपी फ्लाईओवर और राजघाट क्रॉसिंग के बीच रिंग रोड पर सर्विस लेन का उपयोग करें.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









