
'भारत अपने फैसलों पर किसी को वीटो की इजाजत नहीं देगा...', बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
AajTak
मुंबई में एक समारोह को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत की समृद्ध विरासत से दुनिया को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब भारतीय अपने पर गर्व करें.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत कभी भी दूसरों को अपनी पसंद पर वीटो करने की इजाजत नहीं देगा और राष्ट्रीय हित और वैश्विक भलाई के लिए जो कुछ भी सही होगा, उसे बिना किसी दबाव के करेगा. मुंबई में एक समारोह को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत की समृद्ध विरासत से दुनिया को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब भारतीय अपने पर गर्व करें.
जयशंकर ने कहा कि आज दुनिया के लोग अस्वस्थ आदतों, तनावपूर्ण जीवनशैली और बार-बार होने वाली जलवायु घटनाओं से जूझ रहे हैं. ऐसे में भारत की धरोहर से बहुत कुछ सीखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस युग में, प्रौद्योगिकी और परंपरा को एक साथ आगे बढ़ना चाहिए.इस अवसर पर विदेश मंत्री जयशंकर को 27वें एसआईईएस श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती नेशनल एमिनेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
यह भी पढ़ें: 'चीन से बातचीत जारी, LAC पर हालात सामान्य लेकिन हमारी सेना मुस्तैद...', लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर का बयान
क्या बोले जयशंकर...
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'स्वतंत्रता को कभी भी तटस्थता के साथ भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए. हम अपने राष्ट्रीय हित और वैश्विक भलाई के लिए सही कदम उठाने से नहीं डरेंगे. उन्होंने कहा कि भारत कभी भी दूसरों को अपनी पसंद पर वीटो करने की अनुमति नहीं दे सकता.'
जयशंकर ने कहा कि भारत एक असाधारण राष्ट्र है, क्योंकि यह एक सभ्यता वाला देश है. उन्होंने कहा कि इसकी सांस्कृतिक ताकत को पूरी तरह से इस्तेमाल करने से ही यह वैश्विक स्तर पर प्रभाव डाल सकेगा. इसके लिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी अपनी विरासत के मूल्य को समझे. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका सामाजिक स्तर पर प्रभाव होना चाहिए. विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे पास विकास के कई रास्ते हैं लेकिन कुछ मसले हैं जिन्हें सुलझाना भी होगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











