
भारती सिंह से रश्मि देसाई तक, स्पेशल डाइट से स्टार्स ने कम किया वजन
AajTak
इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. रश्मि देसाई से लेकर कॉमेडियन भारती सिंह, अविका गौर, श्वेता तिवारी, रवि दुबे, आदित्य नारायण, राम कपूर, शहनाज गिल और कांची सिंह कुछ ऐसे नाम हैं, जिनका सोशल मीडिया पर ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त ट्रेंड हुआ. फैन्स के बीच यह बात हुई कि आखिर इन्होंने कौन सी डाइट फॉलो कर वजन कम किया है.
मोटापे की समस्या से अक्सर हम सभी परेशान नजर आते हैं. टीवी सेलेब्स भी इससे वंचित नहीं. कई सेलेब्स हैं जो अपने बढ़ते वजन के कारण परेशान रहे. डाइट फॉलो करने के साथ काफी एक्सरसाइज की, इसके बाद जाकर उन्होंने वजन घटाया. किसी ने इसे करियर के लिए कम किया तो किसी ने फिट रहने के लिए. किसी ने बीमारियों से निजात पाने के लिए वजन घटाया. इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. रश्मि देसाई से लेकर कॉमेडियन भारती सिंह, अविका गौर, श्वेता तिवारी, रवि दुबे, आदित्य नारायण, राम कपूर, शहनाज गिल और कांची सिंह कुछ ऐसे नाम हैं, जिनका सोशल मीडिया पर ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त ट्रेंड हुआ. फैन्स के बीच यह बात हुई कि आखिर इन्होंने कौन सी डाइट फॉलो कर वजन कम किया है. टीवी एक्टर रवि दुबे का कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ट्रांसफॉर्मेशन लुक वायरल हुआ था. उन्होंने एक महीने में 10 किलो वजन कम किया था. एक्सरसाइज और कार्डियो करने के साथ उन्होंने हाई प्रोटीन डाइट ली थी. इसके साथ ही इन्होंने किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स नहीं लिए थे.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











