
भारतीय EB ग्रीन कार्ड आवेदकों के लिए राहत, EB-1 से EB-5 की तारीखें बढ़ीं
AajTak
अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने की कोशिश कर रहे भारतीयों के लिए दिसंबर 2025 का वीजा बुलेटिन अच्छी खबर लेकर आया है. खासकर रोजगार-आधारित (EB) श्रेणियों में. कई कैटेगिरी में तारीखें आगे बढ़ी हैं, जिससे हजारों भारतीय आवेदकों को मंज़िल के और करीब पहुंचने का मौका मिलेगा.
अमेरिकी विदेश विभाग ने दिसंबर 2025 के लिए वीजा बुलेटिन जारी किया है, जिसमें भारतीय EB आवेदकों के लिए कई महत्वपूर्ण तारीखें आगे बढ़ाई गई हैं. इसमें भारत के रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड पाने वालों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि उनकी तारीखें आगे बढ़ गई हैं. इसका मतलब है कि उन्हें ग्रीन कार्ड शायद पहले मिल सकेगा.
लेकिन परिवार-आधारित वीजा वाले लोगों के लिए कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए उन्हें अभी और इंतजार करना होगा. रोजगार-आधारित श्रेणियों के लिए, भारत के लिए सभी प्रमुख लाइनें आगे बढ़ गई हैं. EB-1 एक महीने आगे बढ़कर 15 मार्च 2022 हो गई है, EB-2 एक महीने और 14 दिन आगे बढ़कर 15 मई 2013 हो गई है, और EB-3 एक महीने आगे बढ़कर 22 सितंबर 2013 हो गई है. इसका मतलब है कि इन श्रेणियों में आने वाले भारतीय आवेदक अब ग्रीन कार्ड की अंतिम मंजूरी के और करीब पहुंच रहे हैं.
परिवार-आधारित वीजा में निराशा परिवार-आधारित (Family-Based) कैटेगिरी में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ है. F1, F2A, F2B, F3, F4—इन सभी कैटेगरी में Final Action Dates में कोई भी प्रगति नहीं हुई है. केवल F2A आवेदकों के लिए थोड़ा बदलाव—वे 22 नवंबर 2025 से एक महीना पहले आवेदन दाखिल कर सकते हैं. इसका मतलब है कि परिवार-आधारित आवेदकों का इंतजार अभी भी लंबा ही है.
USCIS की प्रक्रिया में राहत USCIS ने कहा है कि रोजगार और परिवार दोनों कैटेगरी के लिए Dates for Filing का इस्तेमाल जारी रहेगा.इससे आवेदकों को ये फायदे मिलते रहेंगे

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












