
भारतीय सेना ने दे दिया था 'ऑपरेशन सिंदूर' का हिंट! Air Strike से कुछ देर पहले किया था ये पोस्ट
AajTak
पाकिस्तान को यह अंदेशा जरूर था कि भारत चुप नहीं बैठेगा. पहलगाम जैसे भीषण आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका उसने जताई भी थी, लेकिन भारत कब, कहां और किस पैमाने पर जवाब देगा, इसका अंदाजा लगाना उसके लिए बेहद मुश्किल साबित हुआ.
22 अप्रैल को पहलगाम की शांत वादियों में जो हुआ, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया. आतंकियों ने 26 निहत्थे, निर्दोष नागरिकों को बेरहमी से मार डाला. कई लोगों को उनके बच्चों के सामने ही गोलियों से भून दिया गया. पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के बाद सवाल था कि जवाब कब मिलेगा. अब 7 मई को भारत ने खून के एक-एक कतरे का हिसाब चुकता कर दिया.
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी POK में 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की. इन हमलों में बहावलपुर, कोटली, मुआज़्ज़फराबाद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय मुरिदके समेत कई बड़े आतंकी कैंप तबाह कर दिए गए.
पाकिस्तान को भनक तक नहीं लगी
पाकिस्तान को यह अंदेशा जरूर था कि भारत चुप नहीं बैठेगा. पहलगाम जैसे भीषण आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका उसने जताई भी थी, लेकिन भारत कब, कहां और किस पैमाने पर जवाब देगा, इसका अंदाजा लगाना उसके लिए बेहद मुश्किल साबित हुआ.
'ऑपरेशन सिंदूर' से चंद घंटे पहले भारतीय सेना ने क्या दिया था संकेत
ऑपरेशन सिंदूर से चंद घंटे पहले भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में टैंकों से फायरिंग, लड़ाकू विमानों से मिसाइल लॉन्च और सैनिकों के युद्धाभ्यास के दृश्य थे. सेना ने इसके साथ संस्कृत में संदेश लिखा — प्रहाराय सन्निहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः — यानी हम हमला करने के लिए तैयार हैं, और जीतने के लिए प्रशिक्षित हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












