
भारतीय सेना को जल्द मिलेंगी 5000 और AK-203 राइफलें, अमेठी में तैयार हो रहे आधुनिक हथियार
AajTak
पिछले 18 महीनों में भारतीय सेना को लगभग 48,000 AK-203 राइफलें मिल चुकी हैं. अब 5000 और राइफलों की डिलीवरी जल्द की जाएगी. ये सभी राइफलें अमेठी के कारखाने में बनाई जा रही हैं.
भारतीय सेना की ताकत में जल्द ही और इजाफा होने वाला है. इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) जल्द ही सेना को 5000 और AK-203 राइफलें सौंपेगा. अमेठी में नई राइफलों का ट्रायल करने के लिए DGQA (डायरेक्टोरेट जनरल क्वालिटी एश्योरेंस) की टीम मौजूद है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ये 5000 राइफलें सेना को डिलीवर कर दी जाएंगी.
अब तक मिल चुकी हैं 48 हजार राइफलें
पिछले 18 महीनों में भारतीय सेना को लगभग 48,000 AK-203 राइफलें मिल चुकी हैं. अब 5000 और राइफलों की डिलीवरी जल्द की जाएगी. ये सभी राइफलें अमेठी के कारखाने में बनाई जा रही हैं.
तकनीक का 100% ट्रांसफर
राइफल निर्माण के लिए रूस से 100% तकनीक का ट्रांसफर हो चुका है, जबकि 50% राइफलें अब तक स्वदेशीकरण के तहत बन चुकी हैं. 31 दिसंबर 2025 तक AK-203 राइफल का निर्माण पूरी तरह भारत में होगा. इसके बाद हर महीने अमेठी में 12,000 राइफलें बनेंगी. यानी हर 100 सेकंड में एक राइफल तैयार होगी और एक साल में करीब 1.5 लाख राइफलें बनाई जाएंगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






