
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP
ABP News
Share Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया है.
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की गिरावट के बाद आज तेजी देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया है. एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 414 अंक ऊपर जाकर 79530 के लेवल पर खुला है. वहीं, निफ्टी ने 135 अंकों की तेजी के साथ 24615 के लेवल पर शुरुआत की.
वॉल स्ट्रीट में रातोंरात बढ़त के बाद गुरुवार सुबह एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई. साउथ कोरिया का कोस्पी खुलते ही 12 परसेंट से ज्यादा उछल गया. इसी तरह से स्मॉल-कैप कोस्डैक ने 11 परसेंट की बढ़त हासिल की. जापान का निक्केई 225 पिछले सेशन में 3 परसेंट गिरने के बाद 4 परसेंट तक चढ़ा. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25534 पर कारोबार करता नजर आया, जो पिछले क्लोजिंग 25249.48 से ज्यादा है.
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार टेक्नोलॉजी शेयरों की अगुवाई में बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 238.14 अंक या 0.49 परसेंट चढ़कर 48739.41 पर बंद हुआ. इसी के साथ 30- शेयरों वाले इस इंडेक्स ने बीते तीन दिन की गिरावट के सिलसिले को तोड़ दिया. बुधवार को S&P 500 0.78 परसेंट बढ़कर 6,869.50 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.29 परसेंट की तेजी के साथ 22,807.48 पर बंद हुआ.
गुरुवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई. WTI क्रूड की कीमतें 1.37 परसेंट बढ़कर 75.68 डॉलर पर कारोबार करती नजर आईं. जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.91 परसेंट उछलकर 82.15 डॉलर पर ट्रेड करती दिखीं. COMEX पर क्रूड की कीमतें 1.46 परसेंट बढ़कर 75.75 डॉलर प्रति बैरल हो गईं.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












