
भारतीय शख्स की दुबई में लगी 45 करोड़ की लॉटरी, UAE के वीकली ड्रॉ में 5 इंडियंस की खुली किस्मत
AajTak
बुधवार को 154वें ड्रॉ की घोषणा की गई और इसके मुताबिक, तेल व गैस उद्योग में नियंत्रण कक्ष ‘ऑपरेटर’ के रूप में कार्यरत श्रीजू जिन्होंने कुछ दिन पहले ‘महजूज सैटरडे मिलियन्स’ में लॉटरी टिकट खरीदा था, उन्होंने करीब 45 करोड़ रुपये जीते हैं.
बीते एक हफ्ते के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अलग-अलग शहरों में रहने वाले कम से कम पांच भारतीयों का सपना पूरा हुआ है. इन लोगों के या तो साप्ताहिक ड्रॉ निकले या उनकी लॉटरी निकली है. इनमें से एक व्यक्ति एक नियंत्रण कक्ष का ‘ऑपरेटर’ है जिसकी 45 करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है.
यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय लॉटरी में पैसा लगाते हैं और इसमें से मध्यम वर्ग या फिर निम्न मध्यम वर्ग के व्यक्तियों की काफी संख्या होती है. पिछले कुछ वर्षों में कई भारतीयों ने बड़ी धनराशि जीती है,
श्रीजू ने जीती 45 करोड़ की लॉटरी
बुधवार को 154वें ड्रॉ की घोषणा की गई और इसके मुताबिक, तेल व गैस उद्योग में नियंत्रण कक्ष ‘ऑपरेटर’ के रूप में कार्यरत श्रीजू ने ‘महजूज सैटरडे मिलियन्स’ में करीब 45 करोड़ रुपये जीते हैं. केरल के रहने वाले 39 वर्षीय श्रीजू पिछले 11 वर्षों से फुजैराह में रहकर काम कर रहे हैं. उन्हें जब ड्रॉ जीतने की खबर मिली तब वह काम पर थे. श्रीजू को जैसे ही पता चला कि उन्होंने 45 करोड़ की लॉटरी जीती है तो वह हैरान रह गए. उन्होंने सिर्फ पुरस्कार ही नहीं बल्कि शीर्ष पुरस्कार भी जीता है.
‘गल्फ न्यूज’ ने श्रीजू के हवाले से कहा, 'मैं अपनी कार में बैठने ही वाला था कि मैंने अपना महजूज अकाउंट चेक किया और मुझे अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था. जब मैंने अपनी जीत देखी तो मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूँ. मैंने महजूज से कॉल का इंतजार किया ताकि मेरी जीती हुई राशि की पुष्टि हो सके.' श्रीजू, छह साल के जुड़वां बच्चों के पिता हैं. अब वह बिना किसी वित्तीय देनदारी के भारत में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं.
कई भारतीय बने लखपति

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






