
भारतीय रेसलरों के साथ स्पेन के दूतावास ने क्यों किया इतना बुरा सलूक?
AajTak
स्पेन के पोंतेवेद्रा में 17 से 23 अक्टूबर के बीच आयोजित होने जा रहे अंडर 23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में अब भारतीय रेसलर अपना दम नहीं दिखा पाएंगे. स्पेन एम्बेसी ने भारतीय रेसलरों की वीजा एप्लीकेशन रद्द कर दी हैं.
दुनिया में जब भी रेसलिंग प्रतियोगिताओं की बात की जाती है तो उसमें भारतीय पहलवानों को खास अहमियत दी जाती है. भारतीय पहलवानों ने विश्व के अलग-अलग देशों में दूसरे पहलवानों को चित करके अपने देश का परचम लहराया है. भारत का रेसलिंग में इतना अहम योगदान होने के बावजूद स्पेन ने जिस तरह का व्यवहार भारतीय रेसलरों के साथ किया है, उस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.
दरअसल, स्पेन के पोंतेवेद्रा में 17 से 23 अक्टूबर के बीच आयोजित होने जा रहे अंडर 23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम भी हिस्सा लेने के लिए तैयार थी. भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पूरी तैयारी भी कर ली थी. लेकिन स्पेन एम्बेसी की ओर से अधिकतर खिलाड़ियों को वीजा ही नहीं दिया गया. दूतावास के एक अधिकारी ने मेल में कहा कि उन्हें खिलाड़ियों के स्पेन प्रवास के मकसद और शर्तों को लेकर कई तरह के संदेह हैं.
वीजा ना मिलने की वजह से प्रतियोगिता के पिछले 6 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब भारतीय टीम इसमें हिस्सा नहीं लेगी. पिछले साल 2021 में यह टूर्नामेंट सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित किया गया था, जहां भारतीय पहलवानों ने 5 मेडलों को अपने नाम किया था.
बड़े रेसलरों का नाम था शामिल
रेसलिंग के अंडर-23 टूर्नामेंट प्रतियोगिता में भारत की ओर से 45 लोग शामिल होने वाले थे, जिनमें 30 महिला और पुरुष रेसलर ही थे. इन रेसलरों में अंडर-20 रेसलिंग में भारत की पहली वर्ल्ड चैंपियन अंतिम पंघल (53 KG), वर्ल्ड कैडेट चैंपियन सागर जगलान (74 KG), रीतिका हुडा जैसे रेसलर भी शामिल हैं.
भारतीय रेसलिंग फेडरेशन में असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने कहा कि 4 अक्टूबर को सभी चयनित लोगों के शेंगेन वीजा ( Schengen visa) के लिए एप्लीकेशन जमा कर दी गई थी. उसी अनुसार ही सभी के फ्लाइट टिकट बुक कर लिए गए थे. हालांकि, जाने से पहले ही स्पेन एम्बेसी की ओर से वीजा एप्लीकेशनों को कैंसिल कर दिया गया. कैंसिल करने की वजह बताई गई कि स्पेन एम्बेसी के मन में शंका है कि यह लोग वीजा अवधि से ज्यादा पोंतेवेद्रा में स्टे कर सकते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











