
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर, आयोवा कॉकस में ट्रंप से मिली हार
AajTak
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस से बाहर हो गए हैं. उन्हें डोनाल्ड ट्रंप से आयोवा कॉकस में हार मिली, जिसके बाद उन्होंने उम्मीदवारी छोड़ने का ऐलान किया था.
अमेरिका में इसी साल राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं. चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी ठोक रहे भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने अपनी दावेदारी छोड़ दी है. डोनाल्ड ट्रंप से आयोवा कॉकस हारने के बाद 38 वर्षीय एंटरप्रेन्योर विवेक रामास्वामी ने ये फैसला किया है.
बायोटेक एंटरप्रेन्योर ने कहा कि वह आयोवा के लीडऑफ कॉकस में निराशाजनक समापन के बाद रिपब्लिकन नामांकन के लिए अपना अभियान समाप्त कर रहे हैं.
रामास्वामी ने कहा, "मैं आज रात सच्चाई पर कायम रहूंगा. सच्चाई जोकि मेरे लिए काफी कठिन है, लेकिन मुझे स्वीकार करनी होगी. हमने इस बारे में हर तरह विचार किया और मुझे लगता है कि ये सच है कि हम वो सरप्राइज नहीं कर पाए, जो हम आज रात देना चाहते थे."
रामास्वामी ने किया ट्रंप का समर्थन
रामास्वामी ने अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हुए वादा किया कि अगर उन्हें गुंडागर्दी का दोषी ठहराया गया तो भी वह उनका समर्थन करेंगे. ट्रंप ने सोमवार को आयोवा में 2024 चुनाव के पहले रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के चुनाव में शानदार जीत हासिल की.
क्या होता है आयोवा कॉकस?

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








