
भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम गुरुवार को लेंगे सिंगापुर के राष्ट्रपति पद की शपथ
AajTak
भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीता था. वह सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति बन जाएंगे. उन्होंने चीनी मूल के दो लोगों को चुनाव में हराया था.
भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम इसी हफ्ते सिंगापुर के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. गुरुवार (14 सितंबर) को थर्मन आधिकारिक रूप से सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति बन जाएंगे.
66 साल के शनमुगरत्नम एक सितंबर को राष्ट्रपति का चुनाव जीते थे. सिंगापुर में 2.48 मिलियन (20 लाख से अधिक) वोट पड़े थे. इसमें से 70.4 फीसदी यानी 17 लाख 46 हजार 427 वोट शनमुगरत्नम को मिले थे. उन्होंने चीनी मूल के कोक सॉन्ग और टैन किन लियान को हराया था. कोक को 15.2 फीसदी और टैन को 13.88 फीसदी वोट मिले थे.
मौजूदा राष्ट्रपति हलीमा याकूब का कार्यकाल 13 सितंबर को खत्म होगा. बता दें कि सिंगापुर में राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 साल का होता है.
इसके बाद ओवरसीज वोट मंगलवार अलग से गिने गए थे. इनको मिलाकर राष्ट्रपति पद के लिए कुल 25 लाख 34 हजार 711 वोट पड़े, इसमें रिजेक्ट हुए वोट्स भी शामिल हैं. ये कुल रजिस्टर्ड वोटर्स 2,709,407 का 93.55 फीसदी है.
शनमुगरत्नम का जीतना कई खास वजहों से चर्चा में है. दरअसल, सिंगापुर में चीन से जुड़ी बड़ी आबादी रहती है. शनमुगरत्नम के सामने दोनों प्रतिद्वंदी भी चीनी मूल के थे. बावजूद इसके शनमुगरत्नम को भरपूर समर्थन मिला.
राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शनमुगरत्नम ने कहा था कि मुझे इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी. इसका मतलब है कि इन लोगों ने मुझे वोट देने का फैसला किया था. यह काफी प्रेरणादायक है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








