
भारतीय मूल की स्टूडेंट ने रचा इतिहास, संयुक्त राष्ट्र में किया अमेरिका का प्रतिनिधित्व
AajTak
भारतीय मूल की स्टूडेंट अक्षिता ठाकुर को प्राग में हुई इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का मौका मिला था. अक्षिता सहित अमेरिका से कुल 16 बच्चों का चुनाव किया गया था.
अमेरिका में एक और भारतवंशी छात्रा ने देश का गौरव बढ़ाया है. मूल रूप से राजस्थान के कोटा की नौंवी कक्षा की स्टूडेंट अक्षिता ठाकुर को संयुक्त राष्ट्र कॉन्फ्रेंस में अमेरिका की मेजबानी करने का मौका मिला.
जलवायु परिवर्तन पर प्राग में 17 से 21 जनवरी के बीच हुई संयुक्त राष्ट्र कॉन्फ्रेंस में अक्षिता ने अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने इंटरनेशनल यूनाइटेड नेशन्स कॉन्फ्रेंस में क्लाइमेट चेंज से जुड़े विषय पर अपना रुख सबके सामने रखा.
भारतीय मूल की स्टूडेंट अक्षिता ठाकुर को प्राग में हुई इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का मौका मिला था. अक्षिता सहित अमेरिका से कुल 16 बच्चों का चुनाव किया गया था.
UN में अमेरिका के प्रतिनिधित्व के लिए कैसे हुआ चुनाव?
संयुक्त राष्ट्र की इस कॉन्फ्रेंस के लिए नौंवी कक्षा से 12 कक्षा तक के 400 से अधिक स्कूली छात्रों का चुनाव किया गया था. इनमें से 22 छात्रों को बाद में शॉर्टलिस्ट कर इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का मौका दिया गया. बता दें कि अक्षिता ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना प्रस्ताव सबके सामने रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.
नौंवी क्लास की स्टूडेंट है अक्षिता

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











