
भारतीय मूल की पत्नी, हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी, बेटे का नाम विवेक... अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का 'इंडिया कनेक्शन'
AajTak
जेडी वेंस और उषा चिलुकुरी दोनों का बैकग्राउंड बिल्कुल अलग है. जेडी वेंस आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं और उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसके उलट भारतीय प्रवासियों की बेटी उषा चिलुकुरी कैलिफ़ोर्निया में एक ऐसे घर में पली, जहां शुरुआत से ही एकेडमिक्स पर जोर था और उनके पेरेंट्स अपने-अपने क्षेत्र के विद्वान थे.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने चार दिवसीय दौर पर भारत आ रहे हैं. भारतीय मूल की उनकी पत्नी उषा वेंस चिलुकुरी और उनके तीन बच्चे भी इस विजिट में वेंस के साथ होंगे. अपनी यात्रा के दौरान वेंस परिवार दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर की भी यात्रा करेगा. अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की पहली सेकंड लेडी हैं और वेंस के पद संभालने के बाद से वह लगातार चर्चा में हैं.
हिन्दू रिवाजों से रचाई शादी
अमेरिका के सैन डिएगो में जन्मीं उषा वेंस भारतीय अप्रवासी माता-पिता की बेटी हैं. उनके पिता IIT मद्रास के एलुमनाई हैं और उनकी मां एक मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं. येल यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान उषा और जेडी वेंस की मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और आखिर में साल 2014 में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली. अब उनके तीन बच्चे हैं.
उषा के पति जेडी वेंस कैथोलिक ईसाई हैं. एक इंटरव्यू में उषा ने खुद को ईसाई न मानने की बात कही थी. उन्होंने खुलासा किया कि उनके माता-पिता हिंदू हैं और हिंदू धर्म उनके जीवन का अहम हिस्सा है. यही नहीं, उन्होंने अपनी अच्छी परिवरिश और संस्कारों के पीछे हिन्दू धर्म को भी एक वजह बताया था. जेडी वेंस ने भी कहा था कि वह अपनी पत्नी उषा को आध्यात्मिक तौर पर से अपने लिए प्रेरणादायक मानते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उषा धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहतीं, लेकिन वे उनके साथ चर्च जरूर जाती हैं.
संघर्ष में बीता जेडी का बचपन
जेडी वेंस और उषा चिलुकुरी दोनों का बैकग्राउंड एकदम अलग है. जेडी वेंस की मां नशे की लत की शिकार थीं, ऐसे में बचपन में उनका पालन-पोषण दादी ने किया था. जेडी वेंस आर्थिक रूप से काफी कमजोर परिवार से आते हैं और उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसके उलट भारतीय प्रवासियों की बेटी उषा चिलुकुरी कैलिफ़ोर्निया में एक ऐसे घर में पली, जहां शुरुआत से ही एकेडमिक्स पर जोर था और उनके पेरेंट्स अपने-अपने क्षेत्र के विद्वान थे.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.






