
भारतीय महिलाओं की सेक्स लाइफ पर सरकारी रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
भारतीयों की सेक्स लाइफ पर नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की एक रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. खासतौर से महिलाओं की सेक्स लाइफ से जुड़ी कई जानकारियां हैरान करने वाली है. सर्वे के अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा सेक्सुअली एक्टिव होती हैं. इसका एक कारण ये ही कि सेक्स को लेकर महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा अधिकार जताते हैं जबकि महिलाओं की इच्छा बहुत कम मायने रखती है.
भारत में लोग सेक्स के मुद्दे पर खुलकर बात करने से बचते हैं. हालांकि, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) के लेटेस्ट डेटा में सेक्स को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इस सर्वे के तहत लोगों से कई तरह के सवाल पूछे गए थे. जैसे कि क्या अब भी लोग मानते हैं कि शादी के बाहर सेक्स करना गलत है? वे सेक्सुअली एक्टिव किस उम्र में हुए. सर्वे से पता चलता है कि सेक्स से जुड़े हर एक सवाल पर भारतीय पुरुषों और महिलाओं का नजरिया कितना अलग है.
उम्र और सेक्स में संबंध- NFHS के डेटा के मुताबिक, भारतीय पुरुषों की तुलना में महिलाएं जल्दी सेक्सुअली ऐक्टिव हो जाती हैं. 15 साल की उम्र तक लड़कों की तुलना में लड़कियों में सेक्स का अनुभव कर लेने की संभावना ज्यादा होती है. सर्वे में 25 से 49 साल की महिलाओं से पूछा गया कि उन्होंने पहली बार शारीरिक संबध कब बनाए. 10.3% महिलाओं ने माना कि 15 साल की उम्र तक वो एक बार संबंध बना चुकी थीं. वहीं, इस उम्र में सेक्स करने वाले पुरुषों का आंकड़ा 0.8% था. भारत में सहमति से शारीरिक संबध बनाने की उम्र 18 साल है लेकिन इससे कम उम्र की 6% महिलाओं ने सर्वे में बताया कि वो पहले ही शारीरिक संबंध बना चुकी हैं. वहीं, 18 साल से कम उम्र के 4.3% लड़कों ने कबूला कि वो सेक्स कर चुके हैं.
महिलाएं क्यों जल्दी हो जाती हैं सेक्सुअली एक्टिव- महिलाओं का सेक्सुअली एक्टिव होना कई बातों पर निर्भर करता है. इसका एक कारण ये भी है कि भारतीय समाज में पुरुषों का दबदबा है और सेक्स के मामले में भी उनकी मर्जी ज्यादा चलती है. कई लड़कियां यौन उत्पीड़न का भी शिकार होती हैं. 3% से अधिक महिलाओं का कहना है कि 22 साल की उम्र तक पहुंचने तक उनके साथ रेप हो चुका था.
सर्वे के अनुसार, महिलाओं के पहली बार सेक्स का अनुभव उनके स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उनके सामाजिक तबके पर भी निर्भर करता है. जैसे कि अशिक्षित लड़कियों में पहली बार शारीरिक संबंध बनाने की औसत उम्र 17.5 थी जबकि 12 साल या उससे ज्यादा समय स्कूल में बिताने वाली महिलाओं में ये औसत उम्र 22.8 थी. वहीं, गरीब महिलाओं में पहले सेक्स अनुभव की औसत उम्र 17.8 साल और अमीरों में 21.2 साल थी. जबकि लड़कों के लिए पहले सेक्स अनुभव की औसत उम्र 22 से 25 साल के भीतर ही रहती है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











