
भारतीय पनडुब्बी को रोकने का दावा कर अपनी पीठ थपथपा रहा पाकिस्तान, भारत ने खोली पोल
AajTak
हाल ही में पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी करते हुए भारत पर आरोप लगाया था कि भारतीय नौसेना की एक पनडुब्बी ने पाकिस्तान के जलक्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी. अब इस मामले में भारतीय नौसेना ने भी प्रतिक्रिया दी है और पाकिस्तान के दावों को पूरी तरह से गलत बताया है.
पाकिस्तान ने मंगलवार को एक वीडियो जारी करते हुए भारत पर आरोप लगाया था कि भारतीय नौसेना की एक पनडुब्बी ने पाकिस्तान के जलक्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय पनडुब्बी ने 16 अक्टूबर को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन पाकिस्तानी नौसेना ने इस बारे में 'पहले ही पता लगा लिया था और भारत की पनडुब्बी को ट्रैक कर लिया था. अब इस मामले में भारतीय नौसेना ने भी प्रतिक्रिया दी है और पाकिस्तान के दावों को पूरी तरह से गलत बताया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











