
भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर! दो साल बाद अब लौट सकेंगे चीन, वीजा प्रतिबंधों में मिलेगी छूट
AajTak
चीन वापस पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है. भारतीय छात्र अब चीन जा सकेंगे. उन्हें वीजा और उड़ान प्रतिबंधों में छूट मिलेगी.
चीन के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले हजारों भारतीय छात्रों के लिए राहत की खबर है. चीन ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए वीजा और उड़ान पाबंदियों के बाद लगभग दो साल से भारत में फंसे “कुछ” भारतीय छात्रों को वापस आने की अनुमति देने को घोषणा की. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, 'हमारा देश पढ़ाई के लिए चीन लौटने को लेकर भारतीय छात्रों की चिंताओं को अधिक महत्व देता है. हमने अन्य देशों के विद्यार्थियों के चीन लौटने की प्रक्रिया और अनुभव को भारतीय पक्षों के साथ बताया है.'
चीन वापस जाने वाले विद्यार्थियों की देनी होगी लिस्ट उन्होंने कहा, 'भारतीय विद्यार्थियों की वापसी के लिए काम शुरू हो चुका है. भारतीय पक्ष को केवल उन विद्यार्थियों की लिस्ट देनी है, जो वास्तव में चीन वापस आना चाहते हैं.' इससे पहले आई खबरों के अनुसार 23,000 से अधिक भारतीय विधार्थी , जिनमें से ज्यादातर चीनी कॉलेजों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, स्वदेश लौटने के बाद भारत में फंस गए हैं. ये विद्यार्थी दिसंबर, 2019 में चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद भारत लौट आये थे. चीनी सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों के कारण वे वापस चीन नहीं जा पाये थे. भारतीय विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में फिर से शामिल होने के लिए बहुत प्रयास किए, लेकिन उन्हें ऑनलाइन क्लास करना पड़ा, क्योंकि बीजिंग ने भारतीयों के लिए सभी उड़ानें और वीजा रद्द कर दिए थे.
भारतीय परिवार भी चीन से लौटे छात्रों के अलावा, चीन में काम करने वाले भारतीयों के सैकड़ों परिवार भी चीन द्वारा भारत से वीजा और उड़ानें रद्द करने को देखते हुए घर वापस आ गए थे. झाओ ने कहा, हम समझते हैं कि चीन में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं. भारत को नाम जुटाने में कुछ समय लग सकता है. भारतीय छात्रों की वापसी की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर, झाओ ने कहा कि भारत में चीनी दूतावास और मौजूदा चैनल छात्रों को सुविधा देने के लिए काम करेंगे.
भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, 25 मार्च 2022 को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की स्टेट काउंसलर और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक के बाद चीनी पक्ष ने विद्यार्थियों की वापसी को सुविधाजनक बनाने पर विचार करने की इच्छा व्यक्त की है.
चीनी पक्ष ने कहा कि पात्र छात्रों को बिना शर्त COVID-19 रोकथाम उपायों का पालन करना चाहिए, और COVID-19 रोकथाम उपायों से संबंधित सभी खर्चों को स्वयं वहन करें.
ये भी पढ़ें:

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











