
भारतीयों को टैबलेट आ रहे खूब पसंद, Apple नहीं इस कंपनी ने सबसे ज्यादा की सेल
AajTak
भारतीय के टैबलेट बाजार में एक बड़ा उछाल देखा गया है, जहां साल 2024 में 42.8 परसेंट Year Over Year (YOY) की ग्रोथ दर्ज की है. इस सेगमेंट में टॉप पर Samsung रहा है, जबकि दूसरे स्थान पर Acer का नाम है. इसमें तीसरे नंबर Apple मौजूद है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारतीय के टैबलेट बाजार में एक बड़ा उछाल देखा गया है, जहां साल 2024 में 42.8 परसेंट Year Over Year (YOY) की ग्रोथ दर्ज की है. यह जानकारी इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) की लेटेस्ट रिपोर्ट में दी है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारतीय बाजार में डिटेचेबल और स्लेट टैबलेट दोनों को पसंद किया जा रहा है. भारतीय मार्केट में करीब 5.73 मिलियन यूनिट्स टैबलेट को शिप किया गया है. बताते चलें कि स्मार्टफोन की तुलना में टैबलेट पर ज्यादा बड़ी स्क्रीन मिलती है, जिसकी वजह से इसे शिक्षा और कमर्शियल सेक्टर में काफी यूज किया जाता है.
रिपोर्ट में बताया है कि डिटेचेबल टैबलेट की कैटेगरी में 30 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की है, जबकि स्लेट टैबलेट में 47.2 परसेंट की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है.
हालांकि कुछ सरकारी डील में देरी के कारण 2024 के चौथी तिमाही में 17 परसेंट की गिरावट होने के बाद भी कुल मिलाकार बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहा है.
यह भी पढ़ें: Samsung लॉन्च करेगा सब्सक्रिप्शन प्लान, किराए पर मिलेंगे महंगे स्मार्टफोन और टैबलेट
सेल, कैशबैक से मिला है काफी फायदा

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












