
भारतवंशी सुएला की कैबिनेट में वापसी क्यों करवा दी? सुनक ने दिया ये जवाब
AajTak
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सुएला ब्रेवमेन की कैबिनेट में हुई वापसी का बचाव किया है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि सुएला से आकलन करने में कुछ गलती जरूर हुई थी, लेकिन उन्हें उसका अहसास था. वे अब गृह मंत्री के रूप में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगी.
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक ने अपने कार्यकाल के पहले दिन कैबिनेट के अपने सभी साथियों से मुलाकात की. विपक्ष के नेताओं ने भी उनका स्वागत किया और प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी. लेकिन उस स्वागत के बाद लेबर पार्टी के एक नेता ने सुनक से सुएला ब्रेवमेन को लेकर सवाल पूछ लिया. कहा गया कि जिन्हें एक हफ्ते पहले ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया था, उनकी फिर कैबिनेट में वापसी क्यों करवाई गई?
सुनक ने सुएला के बचाव में क्या कहा?
अब पीएम ऋषि सुनक ने इस विवाद पर दो टूक जवाब दे दिया है. अभी तक तो पार्टी इस विवाद पर डिफेंसिव नजर आ रही थी, लेकिन अब सुनक ने जोर देकर कहा है कि सुएला को अपनी गलती का अहसास था, उनसे सिर्फ एक आकलन करने में गलती हुई थी. उन्हें वापस अपनी टीम में लाकर वे काफी खुश हैं. उनके आने से सरकार को स्थिरता मिलती है. सुनक ने अपने बयान में ये भी साफ कर दिया कि सुएला गृह मंत्री के रूप में अपराधियों के खिलाफ एक्शन और बॉर्डर को सुरक्षित करने पर जोर देंगी. लेबर पार्टी पर तंज कसते हुए भी सुनक ने कहा कि उनकी सरकार तो अपराध पर हमेशा नरम रही है और इमिग्रेशन पर उनकी कोई स्पष्ट रणनीति नहीं रही.
सुएला को इस्तीफा क्यों देना पड़ा था?
अब पीएम सुनक ने तो अपने फैसले का बचाव कर रहे हैं, लेकिन लिबरल पार्टी अभी भी संतुष्ट नहीं है. लिबरल पार्टी ने एक बयान में कहा है कि सुएला की वापसी सुनक के उन दावों का मजाक है जहां पर उन्होंने सरकार चलाने में ईमानदारी की बात कही थी. अब जानकारी के लिए बता दें कि लिज ट्रस की सरकार में सुएला गृह मंत्री थी. लेकिन उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया था. इस बारे में उन्होंने कहा था कि मैंने अपने निजी ईमेल से एक सरकारी दस्तावेज आधिकारिक तौर पर प्रकाशित होने से पहले ही एक विश्वसनीय सांसद को भेजा था, जिसे नियमों का उल्लंघन बताया गया. लेकिन इसका मकसद माइग्रेशन को लेकर सरकार की नीति के लिए समर्थन जुटाना था. जैसा कि आपको पता है कि यह डॉक्यूमेंट मेरे बयान का मसौदा मात्र था. इसमें से अधिकतर जानकारी पहले ही सांसदों को दी गई थी. लेकिन फिर भी मेरा इस्तीफा देना ही सही कदम होगा.
भारतीयों पर क्या विवादित बयान दिया?

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






