
'भाभी' ने हनी ट्रैप में फंसाया, लड़के-लड़की के अंतरंग वीडियो बनाए, फिर...
AajTak
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है. पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला ने बेटे की जन्मदिन पार्टी का बहाना बनाकर युवक को घर बुलाया. वहां पहले से मौजूद दूसरी महिला के साथ उसका वीडियो छिपकर रिकॉर्ड कर लिया गया. बाद में वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर युवक से 1 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई. युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने बेटे की बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया और उसे जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनवा लिया. बाद में वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर युवक से 1 लाख रुपए की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई. मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
'भाभी' ने हनी ट्रैप में क्यों फसाया? पुलिस सूत्रों के मुताबिक, केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) ट्रैक्टर चलाने का काम करता है. उसकी पहचान पास के ही गांव में रहने वाली एक महिला से थी. महिला ने 1 फरवरी को अपने बेटे का जन्मदिन होने की बात कहकर युवक को घर बुलाया. युवक जब वहां पहुंचा तो घर में पहले से ही एक अन्य महिला मौजूद थी.
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने पहले से ही पूरा प्लान तैयार कर रखा था. युवक और दूसरी महिला को एक कमरे में भेज दिया गया, जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाए गए. इस दौरान कमरे में छिपाकर रखा गया मोबाइल फोन ऑन कर दिया गया और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया.
साफ चादर और पर्दे लगाए थे जानकारी के मुताबिक, कमरे में पर्दे लगाए गए थे और बिस्तर पर साफ चादर बिछाई गई थी, ताकि युवक और महिला आराम से कमरे में समय बिता सकें. जैसे ही दोनों कंफर्ट हुए और संबंध बनाए, तभी छिपाकर रखे मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली गई. बाद में वीडियो से एक तस्वीर निकालकर युवक को भेजी गई और उससे 1 लाख रुपए की मांग की गई. साथ ही पैसे नहीं देने पर पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई.
पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच पुलिस सूत्रों का कहना है कि हैरानी की बात यह है कि इस मामले में शामिल लोग आर्थिक रूप से बहुत सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं. पीड़ित युवक ट्रैक्टर चालक है और सीमित आय में अपना जीवन यापन करता है. वहीं जिस महिला के साथ उसका संबंध बनवाया गया, उसकी आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं बताई जा रही है. इसके बावजूद आरोपी महिला ने हनी ट्रैप के जरिए मोटी रकम वसूलने की योजना बनाई थी.
पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच या झांसे में आने से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






