
भाड़े पर बुलाए नर्स और कंपाउंडर, Video कॉल से डिलीवरी, जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत
AajTak
पटना में बैठी अस्पताल संचालिका डॉक्टर ने पूर्णिया के एक शिशु रोग अस्पताल में भाड़े पर नर्स और कंपाउंडर बुलवाए. इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये महिला की डिलीवरी कराई. मगर, ऑपरेशन के दौरान महिला की कोई नस कट जाने की वजह दो बच्चों को जन्म देने के कुछ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई. हालांकि, दोनों नवजात सही-सलामत हैं.
बिहार के पूर्णिया में शिशु रोग अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. पटना में बैठकर डॉक्टर ने वीडियो कॉलिंग पर पेशेंट की डिलीवरी कराई. ऑपरेशन के बाद महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया और इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई.
आक्रोशित परिजनों ने घंटों सड़क जाम कर प्रशासन से न्याय की मांग की है. बता दें कि महिला की डिलीवरी के दौरान जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. मामला लाइन बाजार स्थित समर्पण मैटरनिटी एवं शिशु रोग अस्पताल का है.
हंगाम होता देख फरार हो गए डॉक्टर और कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात एक महिला की ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई गई. उसने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. मगर, कुछ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई. उधर, हंगामा होता देख अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी चुपके से फरार हो गए.
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कराया मामला शांत
मृतिका गंगेली पंचायत के चपई गांव के रहने वाली 22 साल की पत्नी मालती देवी थी. उसके पति का नाम अभिनंदन गोस्वामी है. घटना की सूचना मिलते ही सहायक खजांची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत करवाने की कोशिश की.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











