
भाजपा को राज्यों में बड़ी जीत की दरकार
AajTak
साल 2017 के बाद विधानसभा चुनाव में नहीं चली भाजपा की सुनामी. कमजोर विपक्ष के बावजूद कांटे के टक्कर में मिली हार-जीत.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में केंद्र की सत्ता में आई भाजपा ने इसके बाद होने वाले विधानसभा के चुनावों में बड़ी सफलता हासिल की थी. यह सिलसिला 2017 तक चला, लेकिन उसके बाद से भाजपा विधानसभा चुनावों में बड़ी (एकतरफा) जीत हासिल नहीं कर पाई है. अलबत्ता, लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत का अपना जलवा कायम रखा है. साल 2018 से लेकर 2020 तक कुल 18 राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए हैं जिसमें भाजपा 10 राज्यों में चुनाव हारी. यह अलग बात है कि बाद में कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भाजपा विपक्षी दलों की सरकार गिराकर सत्ता में आने में सफल रही. जिन राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की थी उनमें भी हरियाणा में पार्टी बहुमत से दूर रह गई थी. मेघालय, मिजोरम और नगालैंड में भाजपा को दूसरी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाना पड़ा. वहीं, छत्तीसगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भाजपा को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा. 2020 में भाजपा बिहार के चुनाव में किसी तरह से जद (यू) के साथ गठबंधन कर सरकार बना पाई और विपक्षी दलों ने उसे कांटे का टक्कर दी.
कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











