
भागलपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, कहा- मैं ही सबकुछ हूं ऐसा अहंकार गलत
AajTak
RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बिहार के भागलपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सामान्य लोग अहंकार के सहारे ही जीवन जीते हैं. अगर अहंकार निकल गया तो सब कुछ समाप्त माना जाता है. अहंकार ठीक नहीं हैं. मैं ही सबकुछ हूं ऐसा अहंकार गलत है.
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को बिहार के भागलपुर पहुंचे. इस दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि भारत विश्वगुरू बने ये सभी चाहते हैं, लेकिन धार्मिक स्थलों के भौतिक विकास के साथ–साथ साधना के स्तर पर भी काम जारी रखना जरूरी है. भागवत ने कहा कि हमेशा सत्य के मार्ग के चलना होगा. निरंतर चलने से ही मंजिल मिलेगी.
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि सामान्य लोग अहंकार के सहारे ही जीवन जीते हैं. अगर अहंकार निकल गया तो सब कुछ समाप्त माना जाता है. अहंकार ठीक नहीं हैं. मैं ही सबकुछ हूं ऐसा अहंकार गलत है.
आरएसएस प्रमुख शुक्रवार को नवगछिया स्टेशन पहुंचे. इसके बाद वह कुप्पाघाट महर्षि मेंही आश्रम के लिए रवाना हुए. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस दौरान उन्होंने कुप्पाघाट में गुरुनिवास का उद्घाटन किया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे.
(रिपोर्ट- शशि भूषण)
ये भी देखें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












