
'भाई, लहंगा भी पहन लेता...' दुल्हन ने दूल्हे को लगाया सिंदूर, VIRAL VIDEO देख भड़के लोग
AajTak
Bride Puts Sindoor On Groom's Forehead: वायरल वीडियो में पहले दूल्हा दुल्हन की मांग भरता है और उसके बाद दुल्हन भी उसे सिंदूर लगाती है. इसके बाद से लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे सही बता रहे हैं. तो कुछ विरोध कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसे 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वायरल होने के पीछे का कारण ये है कि दुल्हन ने दूल्हे को सिंदूर लगाया है. अक्सर होता ये है कि शादी की रस्म के दौरान दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है. और मंगलसूत्र पहनाता है. लेकिन इस शादी में कुछ अलग ही देखने को मिला. यहां पहले दूल्हा दुल्हन की मांग भरता है और उसके बाद दुल्हन भी उसे सिंदूर लगाती है. हालांकि दुल्हन के ऐसा करने से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. किसी को ऐसा करना ठीक लग रहा है, तो कोई इसका भारी विरोध कर रहा है.
ये वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है. लोग अब पार्टनर के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए नई चीजों को अपना रहे हैं. वो संस्कृति में परिवर्तन ला रहे हैं. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा पहले अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है. इसके बाद वो कहता है कि वो भी उसकी मांग भरे. इस पर लड़की हंसते हुए मना करने लगती है. इसके बाद दुल्हन भी उसके माथे पर सिंदूर लगा देती है. इनकी कहानी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस कपल की पहली मुलाकात जिम में हुई थी. शख्स का नाम कुश राठौड़ है, जबकि उसकी पत्नी का नाम कसक गुप्ता है.
कुश का कहना है कि कसक उनकी सीनियर थीं. 2013 में उन्होंने उससे पहली बार बात करने की कोशिश की. डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली. हालांकि अब इनके वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'भाई उसके लिए लहंगा भी पहन लेते. रीति रिवाजों में बदलाव मत करो.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये मेरे द्वारा देखी सबसे अच्छी रील है. पूरे परिवार के सामने ऐसा करने के लिए हिम्मत चाहिए.' तीसरे यूजर ने कहा, 'फिर तो मंगलसूत्र भी पहन लेते.' वहीं चौथे यूजर का कहना है, 'ग्रीन फ्लैग अपनी जगह, रीति रिवाज अपनी जगह.'

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











