
'भाई ये तो प्रोफेशनल ठग है....', ऑटो वाले ने हाथ की सफाई से सवारी से लूटे दोगुने पैसे, VIDEO
AajTak
बेंगलुरु घूमने आए एक बांग्लादेशी कपल के साथ जो हुआ वह हैरान करने वाला था. उन्हें आंखों के सामने ही एक ऑटो ड्राइवर ने इतनी चालाकी से ठगा कि वह इसे पकड़ नहीं पाए. लेकिन उसका वीडियो कैमरे में कैद हो जाने के चलते ऑटो वाले को पकड़ा जा सका.
देश और दुनिया में ठगों और हाथ की सफाई से लूट करने वालों की कमी नहीं है. कई बार देखा जाता है कि दुकान या पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने वाले लोग विदेशी टूरिस्टों को कम जानकारी या सामान की सही कीमत का ज्ञान न होने के चलते बुरी तरह ठग लेते हैं. इसी तरह हाल में जब एक बांग्लादेशी ब्लॉगर कपल भारत आया और बेंगलुरु घूमने पहुंचा तो उनके साथ जो हुआ वह बहुत अजीब था.
कैमरे में कैद हुई ठगी
उनके साथ जो हुआ वह अगर कैमरे में कैद न होता तो उस ठगी को साबित करना और उसपर भरोसा करना लगभग असंभव हो जाता. घटना के वायरल हुए वीडियो में दिखता है कि कपल व्लॉगिंग के लिए बेंगलुरु पहुंचा है और वह पूरे रास्ते कैमरे को ऑन रखता है. बेंगलुरु में एक ऑटो से उतरते हुए भी उनका कैमरा ऑन है लेकिन शायद ऑटो ड्राइवर को इसकी भनक भी नहीं है.
बात करते हुए दिखा हाथ की सफाई
वीडियो में दिखता है कि कपल ऑटो वाले को 500 का नोट देता है और चेंज पैसे का इंतजार करता है. ऑटो वाला ध्यान भटकाने के लिए लगातार उनसे बातचीत कर रहा है और इस दौरान वह बड़ी ही सफाई से 500 का नोट अपनी बाजू में छुपा लेता है और 100 का नोट हाथ में लेकर ऐसे दिखाता है जैसे सवारी ने 100 रुपये का नोट ही दिया था. कपल में से आदमी पूछता है- ओह कितना दिया मैंने? ऑटो वाला 100 का नोट दिखाता है तो वह 100 का नोट वापस लेकर फिर 500 का नोट देता है.
चालाकी से ले लिए दोगुने पैसे

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












