
‘भाई ने वॉशरूम को बेडरूम बना दिया,’ ट्रेन के टॉयलेट पर शख्स ने ऐसे किया सफर, वीडियो वायरल
AajTak
एक वायरल वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति ने ट्रेन के वॉशरूम को ही अपना बेडरूम बना लिया. वीडियो में वह अपने सामान पर लेटा हुआ नजर आता है और खिड़की से एक फोल्ड किया हुआ बिस्तर पकड़े हुए दिखता है.
भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेनों की भीड़ के वीडियो छा जाते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में एक शख्स ट्रेन के वॉशरूम को ही अपना ‘मेकशिफ्ट बेडरूम’ बना लेता है. वह वॉशरूम के अंदर बिछावन लगाकर आराम से लेटा नजर आता है. यह नज़ारा इतना अजीब और चौंकाने वाला है कि देखने वाले यकीन नहीं कर पा रहे कि कोई ट्रेन के वॉशरूम में ऐसे भी सफर कर सकता है.
ट्रेन के वॉशरूम में बिछाया बिस्तर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन के वॉशरूम के अंदर अपने ट्रैवल एसेंशियल्स के साथ लेटा हुआ है. उसके पास एक बिछावन है, जो उसने बड़ी सावधानी से फोल्ड करके खिड़की से टिकाई हुई है. बाहर से वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स को देखकर वह आराम से मुस्कुराता है, मानो यह उसका रोज का ठिकाना हो.
कंटेंट क्रिएटर ने ऐसे किया रिएक्ट
यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर विशाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में विशाल प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर इस नज़ारे को रिकॉर्ड करते हैं और कहते हैं, भाई ने तो वॉशरूम को बेडरूम बना दिया!इसके बाद वे मजाकिया लहजे में पूछते हैं कि ये पूरा घर का सामान है? जिस पर अंदर बैठा व्यक्ति बेफिक्र होकर जवाब देता है-हां. हालांकि ये वीडियो कब का है , ये साफ नहीं है.
देखें वायरल वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











