
भाई को लेकर नमाज पढ़ने गया और..., पेशावर मस्जिद ब्लास्ट के चश्मदीदों ने बताई खौफनाक आपबीती
AajTak
पाकिस्तान के पेशावर में दोपहर की नमाज के समय मस्जिद में बम ब्लास्ट हो गया है, जिसमें अभी तक 63 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. इस हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
पाकिस्तान के पेशावर में दोपहर की नमाज के लिए लोग जब मस्जिद में आ रहे होंगे तो उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी कि वह सिर्फ चंद मिनटों के ही मेहमान हैं. मस्जिद के इमाम ने नमाज पढ़ाना शुरू किया ही था कि पहली लाइन में खड़े सुसाइड अटैकर ने बम ब्लास्ट कर दिया. ब्लास्ट इतना भयानक था कि मस्जिद की छत और दीवार तक गिर गई. अभी तक इस हादसे में 63 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. वहीं, 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मस्जिद में हुए ब्लास्ट में जिन लोगों की जान बची, वह सब उस खौफनाक समय के बारे में सोचकर भी सहम जाते हैं. इन्हीं में पाकिस्तान पुलिस के एक इंस्पेक्टर शफीक भी शामिल हैं. शफीक ने इस हादसे में अपने चचेरे भाई इरफानउल्लाह को खो दिया है, जो खुद भी एक पुलिसकर्मी थे.
कैसा था हादसे के बाद का खौफनाक मंजर?
अस्पताल में भर्ती शफीक ने पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार से ब्लास्ट के बाद का हाल बताया. इंस्पेक्टर शफीक ने बताया कि धमाका होते ही उनकी आंखें बंद हो गईं. कुछ सेकेंड बाद जब आंखें खुलीं तो सामने सिर्फ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था. वहीं, उनके पास भाई इरफानउल्लाह का शव मलबे में दबा हुआ पड़ा था.
शफीक ने आगे बताया कि उनके भाई इरफानउल्लाह की तीन बेटियां और दो बेटे हैं. सभी बच्चों की उम्र 11 से 4 साल के बीच में है. इरफान की तैनाती सरबंद पुलिस थाना में थी और वह हादसे से पहले शफीक के साथ एक जरूरी मीटिंग से लौट रहे थे. नमाज का समय हुआ तो दोनों नमाज के लिए पास की मस्जिद में चले गए.
इरफानउल्लाह उन 63 लोगों में से एक हैं, जिनकी इस हादसे में जान चली गई. इरफान के भाई शफीक समेत 150 से ज्यादा घायल अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहे हैं.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.







